Get App

Stock Market Strategy:अगले 3 दिन में कहां बनेगा बड़ा पैसा, अनुज सिंघल से जानें इस बाजार में कहां होनी चाहिए आपकी नजर

अनुज सिंघल ने आज के लिए बाजार के संकेत पर बात करते हुए कहा कि ट्रंप के tantrums को बाजार ने अनदेखा करना शुरू किया। ट्रंप जिस सेक्टर पर टैरिफ की बात करते हैं, सबसे ज्यादा वही चलता है। सबसे बड़ी रैली मेटल्स में ही हुई है। आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी भी है। अगर आज पहले घंटे का हाई निकला हुआ तो फिर बड़ी रैली होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 9:03 AM
Stock Market Strategy:अगले 3 दिन में कहां बनेगा बड़ा पैसा, अनुज सिंघल से जानें इस बाजार में कहां होनी चाहिए आपकी नजर
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,700-23,750 (कल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,800-23,900 (कॉल राइटर्स का जोन) पर है।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि मेरे दोस्त अभी तो शॉर्ट्स की पिटाई बाकी है। इतनी बड़ी रैली के बावजूद FIIs अभी भी नेट शॉर्ट हैं। एक्सपायरी तक बचा हुआ शॉर्ट भी ध्वस्त हो जाएगा। अभी भी FIIs लॉन्ग एक्सपोजर सिर्फ 32% है। इसका मतलब अभी भी सिस्टम में 68% शॉर्ट हैं। सोचिए 17% से 32% में 1500 अंकों की रैली आ गई। अब अगर 32% से 50% पर गए तो और कितनी रैली होगी?मेरा अभी भी यही नजरिया है कि एक्सपायरी 24,000 के ऊपर संभव है। इस बाजार में दूसरी सबसे बड़ी गलती है मुनाफावसूली करना। अनुज सिंघल ने कहा कि सबसे बड़ी गलती यानी शॉर्ट करना तो वास्तव में गुनाह है। करना क्या है, पिछले दिन के लो को SL बनाकर पोजीशन कैरी करें। जिस दिन SL लगेगा उस दिन आप मोटा पैसा बना चुके होंगे।

बाजार: आज के संकेत

अनुज सिंघल ने आज के लिए बाजार के संकेत पर बात करते हुए कहा कि ट्रंप के tantrums को बाजार ने अनदेखा करना शुरू किया। ट्रंप जिस सेक्टर पर टैरिफ की बात करते हैं, सबसे ज्यादा वही चलता है। सबसे बड़ी रैली मेटल्स में ही हुई है। आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी भी है। अगर आज पहले घंटे का हाई निकला हुआ तो फिर बड़ी रैली होगी । अगर आप चाहें तो अपनी पोजीशन को आज सेंसेक्स पुट से हेज कर लें। अगर कल के निचले स्तर का SL नहीं लगा सकते तो एक सस्ता वाला पुट ले लें। कल के पूरे डाटा में सिर्फ India VIX थोड़ा खराब लगा। कल FIIs की खरीदारी भी कम हुई और शॉर्ट कवरिंग भी कम हुई। फिर क्यों कल इतनी बड़ी रैली? क्योंकि अब सेंटिमेंट बदल चुका है।

बाजार: अब क्या करना है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें