Get App

Stock Market: आईटी शेयरों में दबाव का असर इस शेयर पर दिखेगा ज्यादा, इन शेयरों में आएगी तेजी

अनुज सिंघल ने कहा कि आज IT शेयरों में दबाव दिख सकता है। एक्सेंचर की कमजोर कमेंट्री का असर संभव है। कोफोर्ज मिडकैप IT का सबसे कमजोर शेयर है। शेयर शिखर से करीब 25% फिसल चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 10:46 AM
Stock Market: आईटी शेयरों में दबाव का असर इस शेयर पर दिखेगा ज्यादा, इन शेयरों में आएगी तेजी
अनुज सिंघल मण्णपुरम पर न्यूट्रल रहने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि मणप्पुरम में अब आपका नजरिया पोर्टफोलियो वाला होना चाहिए।

बाजार में तेजी का आज पांचवां दिन है। निफ्टी 23250 के ऊपर कामकाज कर रहा है। रिलायंस रैली को लीड कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रह है।ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

मणप्पुरम पर फोकस (Neutral)

अनुज सिंघल मण्णपुरम पर न्यूट्रल रहने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि मणप्पुरम में अब आपका नजरिया पोर्टफोलियो वाला होना चाहिए। अगर ट्रेडर हैं तो 225 के पास मुनाफा बुक करें। लेकिन अगर निवेशक हैं तो हर गिरावट में खरीदें। अभी के लिए 236 का ओपन ऑफर एक बाधा है। लेकिन आगे चलकर ये शेयर आउटपरफॉर्म कर सकता है।

फोकस में कोफोर्ज ( Red)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें