कल की तूफानी तेजी के बाद बाजार में आज हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 170 प्वाइंट गिरकर 24750 के करीब कामकाज कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में भी करीब 250 प्वाइंट की कमजोरी आई। ऐसे में आज उन शेयरों पर फोकस करेंगे जो बाजार के रॉकस्टार बन सकते है। आइए डालते हैं उन शेयरों पर नजर, जो तेजी का दम दिखा सकते हैं।
अनुज सिंघल आरबीएल बैंक के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि शेयर में दिलचस्प सेट-अप बन रहा है। लगातार तीसरे महीने तेजी का मूड नजर आ रहा है। शेयर 6 साल का चैनल पार होने के कगार पर है। डिलिवरी वॉल्यूम अच्छा रहा। शेयर वायदा बैन से बाहर निकला है। दो दिन से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर शानदार मोमेंटम में है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर वायदा के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 20 DEMA सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी रही जबकि 50 DMA के ऊपर मजबूत क्लोजिंग दिया। कल चार गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम दिखा है। एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर डिलिवरी हुई। वायदा में लॉन्ग सौदे बने।
कंपनी ने शानदार नतीजे पेश किए है। मजबूत सेक्टर का सबसे मजबूत शेयर है। Q4 में मुनाफा सालाना आधार पर 24.6% बढ़कर 526 करोड़ रुपये पर आया जबकि Q4 में आय 21% बढ़ी, EBITDA में 38% का उछाल आया। मार्जिन 19.5% से बढ़कर 22.2% पर रहा।
फोकस में सन फार्मा, ऑरो फार्मा (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप ने दवाओं को सस्ती करने के लिए एक Executive ऑर्डर पर दस्तखत किए हैं। इस ऑर्डर का उद्देश्य दवाओं के दूसरे देशों जैसे भाव को सुनिश्चित करना है। इस कदम के तहत मरीजों को मोस्ट-फेवर्ड-नेशन जैसे दाम पर दवा उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में दवाओं के दाम OECD देशों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा हैं। वैश्विक फार्मा कंपनियों का 75% मुनाफा अमेरिका से होता है, जबकि अमेरिका की आबादी 5% से भी कम है। अमेरिका में महंगे दामों के कारण दुनिया में दवाएं सस्ती मिल पाती हैं।कल ऑरो फार्मा ने शानदार ट्रेड दी। दिग्गज अमेरिकी फार्मा कंपनियों में कल तेजी रही।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।