शुक्रवार, 26 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए थे। सेंसेक्स 367.25 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 85,041.45 पर और निफ्टी 99.80 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 26,042.30 पर बंद हुआ। घरेलू और वैश्विक स्तर पर किसी मजबूत संकेत के अभाव और विदेशी निवेशकों की निकासी जारी रहने से गिरावट दर्ज की गई। नए सप्ताह में साल 2026 की शुरुआत होगी। दिसंबर के वायदा-विकल्प सौदे पूरे होने के कारण अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 29 दिसंबर से शुरू सप्ताह में बाजार की चाल किन फैक्टर्स के बेसिस पर तय होगी, आइए जानते हैं...
