28 नवंबर को दलाल स्ट्रीट पर रिकॉर्ड बनाने की दौड़ जारी रही। मेटल को छोड़ कर सभी सेक्टरों में आई खरीदारी के दम पर सेंसेक्स-निफ्टी आज नया हाई लगाते दिखे। सेंसेक्स (Sensex)ने आज इंट्राडे में 62701.4 का स्तर हिट किया। कारोबार के अंत में ये 211.16 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 62504.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने आज दिन के कारोबार में 18614.25 का नया हाई बनाया। कारोबार के अंत में ये ऊपर से थोड़ा हल्का होकर 50 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 18562.80 के स्तर पर बंद हुआ।
