Share Market Today: शुरुआती तेजी को छोड़ दे तों, भारतीय शेयर बाजार सोमवार 21 अक्टूबर को भी दबाव में रहे। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तगड़ी बिकवाली हुई। बीएसई मिडकैप 1.63 फीसदी तो स्मॉलकैप इंडेक्स 1.51 फीसदी टूटकर बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 4.80 लाख करोड़ रुपये घट गई। ऑटो को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 73.48 अंक या 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 81,151.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 72.95 अंक या 0.29 फीसदी फिसलकर 24,781.10 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹4.8 लाख करोड़ डूबे
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 9 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में 2.83 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एशियन पेंट्स (Asian Paints), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर 1.58 फीसदी से लेकर 0.46 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का शेयर 4.29 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में 1.93 फीसदी से 3.05% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,906 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,175 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,129 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,906 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 140 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 254 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 71 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।