Share Market Today: शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड बनने का सिलसिला बुधवार 25 जून को भी जारी रहा। सेंसेक्स जहां 600 अंकों से अधिक की उछाल के साथ नई उंचाई पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 23,850 के पार चला गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे अधिक वेटेज रखने वाला रिलायंस इंडस्ट्रीज आज करीब 4 फीसदी की उछाल के साथ अपने 52-वीक हाई के करीब पहुंच गए। इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में तेजी से भी इंडेक्स को सपोर्ट मिला। हालांकि दूसरी ओर मिडकैप शेयरों में मुनाफावसूली आज भी जारी रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.29 फीसदी गिरकर बंद हुए। दूसरी ओर स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.15 फीसदी की तेजी रही।
