Get App

Share Market: शेयर बाजार में 2 दिन बाद लौटी रौनक, निवेशक मालामाल... ₹3.35 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति

Share Market Today: दो दिनों की मुनाफावसूली के बाद आज 4 जनवरी को भारतीय शेयर बाजारों में तेजी लौटी। सेंसेक्स जहां 490 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 21,650 अंक पर बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजारों के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 04, 2024 पर 9:17 PM
Share Market: शेयर बाजार में 2 दिन बाद लौटी रौनक, निवेशक मालामाल... ₹3.35 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 368.43 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: दो दिनों की मुनाफावसूली के बाद आज 4 जनवरी को भारतीय शेयर बाजारों में तेजी लौटी। सेंसेक्स जहां 490 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 21,650 अंक पर बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजारों के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी जमकर खरीदारी दिखी। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 1.49% और 1.04% बढ़कर बंद हुए। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में मामलू गिरावट को छोड़ दें तो, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज निवेशकों को पैसा बनाया।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 490.97 अंक या 0.69% बढ़कर 71,356.60 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों का वाला सूचकांक, निफ्टी (Nifty) 141.25 अंक या 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 21,658.60 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹3.35 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 4 जनवरी को बढ़कर 368.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 3 जनवरी को 365.08 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें