Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market mood: ग्लोबल मार्केट से बाजार के लिए आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशिया में निक्केई एक फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में भी 30 अंकों की बढ़त दिख रही है। उधर कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 21.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 9:03 AM
Stock Marke : कच्चे तेल का उबाल ठंडा पड़ गया है। ब्रेंट 4 फीसदी फिसलकर 78 डॉलर के नीचे आ गया है। चीन के चलते डिमांड पर दबाव की आशंका है
Market Today : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 9 अक्टूबर को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। आज सुबह कुछ समय पहले गिफ्टी निफ्टी बढ़त के साथ 25,154 के आसपास कारोबार करते हुए बाजार के लिए शुभ संकेत दे रहा था। वहीं, पिछले कारोबारी दिन भारतीय इक्विटी इंडेक्सों ने छह दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया था। 8 अक्टूबर को निफ्टी 25,000 से ऊपर के स्तर पर बंद हुआ। कल मेटल को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी आई थी। आरबीआई नीति के पहले बाजार शॉर्ट कवरिंग के मूड में था। पिछले छह कारोबारी सत्रों में बेंचमार्क में गिरावट देखने को मिली है। मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष ने निवेशकों के जोखिम उठाने की भावना को कमजोर कर दिया है। इसके चलते विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी 6 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे हैं।
ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत
ग्लोबल मार्केट से बाजार के लिए आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशिया में निक्केई एक फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में भी 30 अंकों की बढ़त दिख रही है। उधर कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। टेक शेयरों के आउटपरफॉर्मेंस से नैस्डैक 1.5 फीसदी चढ़ा था। डॉओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 126.13 अंक या 0.30% बढ़कर 42,080.37 पर पहुंच गया, एसएंडपी 500 55.19 अंक या 0.97% बढ़कर 5,751.13 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 259.01 अंक या 1.45% बढ़कर 18,182.92 पर पहुंच गया।
बाजार में FIIs का ऐक्शन
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 8 अक्टूबर को 5729 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 7008 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
एशियाई बाजार
आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 21.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 39,166.40 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.38 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.95 फीसदी चढ़कर 22,825.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 20,801.79 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 3.80 फीसदी की बढ़त के साथ 3,354.16 के स्तर पर दिख रहा है।
क्रूड और सोने की कीमतों में गिरावट
कच्चे तेल का उबाल ठंडा पड़ गया है। ब्रेंट 4 फीसदी फिसलकर 78 डॉलर के नीचे आ गया है। चीन के चलते डिमांड पर दबाव की आशंका है। उधर फेड से रेट कट की संभावना घटने के चलते सोने की चमक घटी है। COMEX GOLD का भाव 2640 डॉलर के पास पहुंच गया है।
RBI मॉनेटरी पॉलिसी का एलान आज
आज सुबह 10 बजे RBI मॉनेटरी पॉलिसी का एलान होगा। CNBC-आवाज़ MPC के मुताबिक दरें नहीं घटने का अनुमान है। हालांकि पॉलिसी रुख में बदलाव हो सकता है । RBI मॉनेटरी पॉलिसी के चलते आज बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी शेयर फोकस में रहेंगे।
JP Morgan और Bloomberg के बाद अब FTSE से भी अच्छी खबर आई है। अगले साल सितंबर से FTSE इमर्जिंग मार्केट्स Govt Bond Index में भारतीय Bond शामिल होंगे। इस इंडेक्स में भारतीय बॉन्ड का वेटेज 9.35 फीसदी होगा।
चीन में हाथ लगी निराशा, न्यूजीलैंड में दरें घटीं
चीन के राहत पैकेज से बाजार निराश हुआ है। कल हैंग सेंग इंडेक्स करीब 10 फीसदी गिरा था। यह 2008 के बाद एक दिन में आई सबसे ज्यादा गिरावट है। इस बीच न्यूजीलैंड में दरें घटी हैं। न्यूजीलैंड के सेंट्रल बैंक दरें 0.50 फीसदी घटाई गई हैं। RBNZ ने लगातार दूसरी बार दर घटाई है। न्यूजीलैंड में दर 5.25 फीसदी से घटकर 4.75 फीसदी की गई है। अगस्त में भी यहां दरों में 0.25 फीसदी की कटौती हुई थी।
क्या बोले फेड के अधिकारी?
बोस्टन फेड प्रेसिडेंट सुसान कोलिन्स ने कहा है कि आकड़ों के आधार पर दरों में कटौती होनी चाहिए। वहीं, अटलांटा फेड प्रेसिडेंट हैं राफेल बॉस्टिक ने कहा है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत है। जबकि अमेरिकी फेड में गवर्नर एड्रियाना कुगलर ने कहा है कि महंगाई कम करना पहली प्राथमिकता है। उधर ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के फाउंडर रे डेलो ने कहा है कि बाजार को नवंबर में 0.50 फीसदी कटौती की उम्मीद है। ब्याज दरों में ज्यादा कटौती की उम्मीद नहीं है। बॉन्ड्स में निवेश में जोखिम ज्यादा रहता है।
अमेरिका की बॉन्ड यील्ड
अमेरिका की बॉन्ड यील्ड पर नजर डालें तो 30 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड 4.30 फीसदी पर, 10 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड 4.02 फीसदी पर, 5 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड 3.85 फीसदी पर और 2 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड 3.96 फीसदी पर दिख रही है।
पेप्सी ने Q3 में अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए हैं। Q3 में कंपनी की कुल आय $293 करोड़ रही है। बाजार को कुल आय $309 करोड़ रहने का अनुमान था। Q3 में नेट सेल्स 6 फीसदी गिरकर $2332 करोड़ रुपए रहा है।
FAA की चेतावनी
FAA ने कुछ बोइंग 737 विमान ऑपरेटरों को चेतावनी दी है। रुडर कंट्रोल सिस्टम में संभावित खामी की चेतावनी दी गई है। NTSB ने 737 विमानों में सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। खास प्रकार के रुडर कंट्रोल सिस्टम लगे विमानों की सुरक्षा पर सवाल उठाए गए हैं।