Trade setup for today : जारी रह सकता है कंसोलीडेशन, आज के दिन फायदे के सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup:बाजार जानकारों का कहना है कि आगामी सत्रों में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। जब तक कि निफ्टी 50 इंडेक्स 25,500 से ऊपर मजबूती से बंद नहीं होता, बाजार में कमजोरी कायम रहेगी। निफ्टी के लिए 24,750-24,700 का सपोर्ट जोन बहुत अहम है। अगर निफ्टी 25,000 से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है, तो ऊपरी स्तर पर इसके लिए 25,200-25,300 पर तत्काल रजिस्टेस की संभावना है
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 9:04 AM
Trade Setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 80 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला
Nifty Trade Setup: बाजार ने 8 अक्टूबर को अपनी छह दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। निफ्टी कल अपने ऑलटाइम हाई से 5.6 फीसदी की गिरावट के बाद लगभग एक फीसदी बढ़कर 25,000 अंक से थोड़ा ऊपर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, लेकिन निचले लोअर हाई का रुझान जारी रखा। बाजार जानकारों का कहना है कि आगामी सत्रों में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। जब तक कि निफ्टी 50 इंडेक्स 25,500 से ऊपर मजबूती से बंद नहीं होता, बाजार में कमजोरी कायम रहेगी। निफ्टी के लिए 24,750-24,700 का सपोर्ट जोन बहुत अहम है। अगर निफ्टी 25,000 से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है, तो ऊपरी स्तर पर इसके लिए 25,200-25,300 पर तत्काल रजिस्टेस की संभावना है। वहीं, अगर निफ्टी 25,000 से नीचे गिरता है तो फिर इस गिरावट में 24,800 के तत्काल सपोर्ट पर नजर रखनी होगी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,828, 24,761 और 24,651
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,048, 25,115 और 25,225
निफ्टी ने डेली चार्ट पर इनसाइड बार पैटर्न बनाया और औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन (24 जून, 5 अगस्त और 7 अक्टूबर के निचले स्तरों को जोड़ते हुए) से ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। मोमेंटम इंडीकेटर, RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और MACD (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस), ने ऑवरली चार्ट पर पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया जो एक पॉजियिव संकेत है। हालांकि, 10-डे EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) 20-डे EMA से नीचे गिर गया है, और इंडेक्स अभी भी 50-डे EMA से नीचे कारोबार कर रहा है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 51,159, 51,327, और 51,598
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 50,616, 50,449, और 50,178
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 51,826, 52,323
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 50,681, 49,648
बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर बुलिश हरामी कैंडलस्टिक पैटर्न (हालांकि क्लासिकल नहीं) बनाया, जो एक अच्छा संकेत है। ये इंडेक्स भी अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन से ऊपर बना रहा और 542 अंक या 1.07 फीसदी बढ़कर 51,021 पर पहुंच गया। इसके अलावा ऑवरली चार्ट पर मोमेंटम संकेतकों में पॉजिटिव क्रॉसओवर देखने को मिला। हालांकि, 10-डे ईएमए 20-डे ईएमए से नीचे बना हुआ है और इंडेक्स अभी भी 50-डे ईएमए और 20-डे एसएमए दोनों से काफी नीचे है।
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 26,000 की स्ट्राइक पर 97.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
24,000 की स्ट्राइक पर 70.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 52,000 की स्ट्राइक पर 31.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
50,000 की स्ट्राइक पर 22.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
लगातार चार काोरबारी सत्रों में पहली बार वोलैटिलिटी में कमी आई है, लेकिन यह 14.5 के स्तर से ऊपर बनी हुई है। इसलिए, जब तक वोलैटिलिटी 13 अंक से नीचे नहीं आती तब तक तेजड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले तीन दिनों में करीब 26 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद, फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 15.08 से 3.27 फीसदी घटकर 14.59 पर आ गया।
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
80 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 80 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
17 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 17 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
20 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 67 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (पीसीआर) 8 अक्टूबर को बढ़कर 0.74 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 0.67 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: सेल
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक, बिरलासॉफ्ट, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक