Stock market : भारतीय बाजार आज लाल निशान में खुले हैं। फिल हाल 9.20 बजे के आसपास निफ्टी 101.85 अंक यानी 0.42 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,265 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 234.22 यानी 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 79,471.69 को आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी 9 अगस्त को बाजार एक फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 819.69 अंक या 1.04 फीसदी बढ़कर 79,705.91 पर और निफ्टी 250.50 अंक या 1.04 फीसकी बढ़कर 24,367.50 पर बंद हुआ था।
