Stock market : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के 13 अगस्त को सपाट खुलने की संभावना दिख रही है। गिफ्टी निफ्टी सपाट चाल के साथ 24,334 के करीब कारोबार कर रहा है। भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 12 अगस्त को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,350 से नीचे चला गया। अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च ने पूंजी बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष के खिलाफ आरोप लगाए, इसका बाजार पर कोई असर नहीं हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 56.99 अंक या 0.07 फीसदी गिरकर 79,648.92 पर था, और निफ्टी 20.50 अंक या 0.08 फीसदी गिरकर 24,347 पर बंद हुआ।
