Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market news: बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 11 अक्टूबर को गिरकर 0.84 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.5 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। वोलेटिलिटी में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिल और इंडिया VIX सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे गिर गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2024 पर 9:57 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Marke : आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.45 फीसदी की बढ़त दिख रही है। ताइवान का बाजार 0.39 फीसदी चढ़कर 22,991.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

Stock market: बाजार आज बढ़त के साथ खुला है। निफ्टी 25,000 के ऊपर और सेंसेक्स 250 अंक ऊपर खुला है। फिलहाल निफ्टी 76.25 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 25000 के ऊपर नजर आ रहा है। वहीं, सेंसेक्स 270 अंक यानी 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 81,650 के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो एक और सीमित दायरे वाले सत्र में 11 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी सूचकांक निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 24,950 के आसपास कम होकर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 230.05 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 81,381.36 पर और निफ्टी 34.20 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 24,964.30 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

RIL Q2 Preview

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। आज कंपनी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट का भी एलान कर सकती है। तिमाही आधार पर ओवरऑल प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है। O2C और रिटेल कारोबार में कुछ सुस्ती सभंव, लेकिन जियो को टैरिफ बढ़ने का फायदा मिलने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें