Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market news: बोनस इश्यू के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के आंशिक चुकता शेयर के लिए कॉल मनी की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 7 अक्टूबर तक पेमेंट जरूरी है। कॉल मनी नहीं भरने पर बोनस शेयर नहीं मिलेंगे। BHEL को NTPC से 6,100 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर 800 MW थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए मिला है
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 23, 2024 पर 9:37 AM
टाटा स्टील ने देश का सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस शुरू किया है। कलिंगनगर प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस शुरु किया गया है। प्लांट की क्षमता 3 MTPA से बढ़कर 8 MTPA की गई है। क्षमता विस्तार पर कंपनी ने 27,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं
Market overview : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी आज 23 सितंबर को बढ़त के साथ खुले हैं। निफ्टी 95.00 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 25900 पर दिख रहा है। गिफ्टी निफ्टी भी आज 25,888 के आसपास हरे निशान में कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 20 सितंबर को दलाल स्ट्रीट पर बुल्स ने अपनी पकड़ मजबूत रखी। भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने लगातार दूसरे सत्र में बढ़त हासिल की और सकारात्मक वैश्विक संकेतों और सभी क्षेत्रों में खरीदारी के बीच नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,359.51 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 84,544.31 पर और निफ्टी 375.20 अंक या 1.48 प्रतिशत बढ़कर 25,791 पर बंद हुआ था।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
सरकारी कंपनियों की बढ़ेगी निगरानी, 7 सरकारी कंपनियां ASM में आईं
सरकारी कंपनियों की निगरानी बढ़ेगी। एक्सचेंजों ने सभी सरकारी कंपनियों को अतिरिक्त सर्विलांस यानी ASM के फ्रेमवर्क में लाने का एलान किया है। आज से 6 HUDCO, IFCI, IREDA, NBCC, OIL और RVNL स्टेज वन और कोच्चिन शिपयार्ड स्टेज-4 में शामिल की गई हैं।
RIL: कॉल मनी पेमेंट की तारीख बढ़ी
बोनस इश्यू के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के आंशिक चुकता शेयर के लिए कॉल मनी की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 7 अक्टूबर तक पेमेंट जरूरी है। कॉल मनी नहीं भरने पर बोनस शेयर नहीं मिलेंगे।
VI: 30000 करोड़ की डील की
वोडाफोन आइडिया ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ पूरी की 30000 करोड़ की डील की है। 4G विस्तार और 5G लॉन्च के लिए इक्विप्मेंट सप्लाई के लिए 3 साल का करार हुआ है।
फोकस में BHEL
BHEL को NTPC से 6,100 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर 800 MW थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए मिला है।
फोकस में टाटा स्टील
टाटा स्टील ने देश का सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस शुरू किया है। कलिंगनगर प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस शुरु किया गया है। प्लांट की क्षमता 3 MTPA से बढ़कर 8 MTPA की गई है। क्षमता विस्तार पर कंपनी ने 27,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
Market Today : गिफ्ट निफ्टी
GIFT 99.50 अंक यानी 99.50 फीसदी की बढ़त के साथ 25,940.00 के स्तर पर दिख रहा। पिछले कारोबारी दिन गिफ्ट निफ्टी 25,834.00 के स्तर पर बंद हुआ था।
ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे है। US फ्यूचर्स आधा परसेंट से ज्यादा ऊपर है। Dow की भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए थे। अमेरिका में दरें घटने बाद बाजार फ्लैट बंद हुए। खबर है कि क्वालकॉम ने इंटेल को खरीदने की इच्छा जताई है। एक हफ्ते में अमेरिकी बाजार की चाल पर नजर डालें तो रसेल 2000 इंडेक्स 2 फीसदी चढ़ा जबकि डाओ जोन्स में 1.6 फीसदी, S&P500 इंडेक्स में 1.3 फीसदी और नैस्डेक में 1.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
चीन में बिगड़े हालात ?
चीन सरकार ने खर्च घटाने का फैसला किया है। बेरोजगारी दर अगस्त में 5.3% पर पहुंची है। फरवरी 2024 के बाद चीन में बेरोजगारी सबसे ज्यादा हुई है। इस बीच अमेरिका, चीन में तनातनी हो रही है। कारों में चीनी हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर इस्तेमाल नहीं होंगे। मौजूदा अमेरिकी सरकार नियम तैयार कर रही है।
इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में तेजी जारी है। COMEX पर सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। COMEX पर शुक्रवार को $2651 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। अमेरिका में सोने का स्पॉट भाव 2625 डॉलर तक पहुंचा। 1 जनवरी 2024 से अब तक सोने के दाम 27% चढ़ चुके हैं। मिडिल ईस्ट संकट गहराने से कीमतों में तेजी आई है।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 116.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 37,723.91 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.39 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.31 फीसदी चढ़कर 22,227.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 18,387.81 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.13 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 2,748.96 के स्तर पर दिख रहा है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी खरीदारी बढ़ाते हुए 20 सितंबर को 14,064 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 4427 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।