Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- डिवीज लैब्स के नतीजे चौथी तिमाही में अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 23 फीसदी का उछाल आया है। आय ग्रोथ 12 फीसदी रही है। मार्जिन भी सुधरकर देखने को मिला है और ये 34 परसेंट के पार रहा है। US FDA ने डॉक्टर रेड्डीज के न्यूयॉर्क API प्लांट को दो आपत्तियां जारी की है। इस प्लांट की 12 से 16 मई के बीच जांच हुई थी

अपडेटेड May 19, 2025 पर 10:12 AM
Stock Market : भारती एयरटेल ने AGR बकाया माफ करने के लिए नई याचिका दायर की है। याचिका दायर करने के लिए वोडा आइडिया का हवाला दिया है। कंपनी का दावा है कि यह राहत सभी लाइसेंसधारकों को बिना भेदभाव के दी जानी चाहिए

Market today : भारतीय बाजारों के लिए आज मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की कैश में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। लेकिन वायदा में बड़ी बिकवाली आई है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी तेजी रही थी। लेकिन मूडीज के अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाने से US फ्यूचर्स में एक परसेंट तक की गिरावट देखने को मिली है।

HAL को जल्द 97 LCA का बड़ा ऑर्डर संभव

HAL को जल्द 97 Light Combat Aircraft का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इसकी बातचीत एडवांस लेवल पर पहुंच गई है। CNBC-आवाज़ को दिए गए अपने पहले इंटरव्यू में HAL के नए CMD डॉ. डी के सुनील ने कहा कंपनी जल्द ही मानव रहित कॉम्बैक्ट एयर व्हीकल का उत्पादन करेगी। कंपनी की ऑर्डरबुक 1.9 लाख करोड़ पर मजबूत स्तर पर पहुंच गई है।


DRL के न्यूयॉर्क प्लांट को मिली दो आपत्तियां, सिप्ला के प्लांट को क्लीनचिट

US FDA ने डॉक्टर रेड्डीज के न्यूयॉर्क API प्लांट को दो आपत्तियां जारी की है। इस प्लांट की 12 से 16 मई के बीच जांच हुई थी। वहीं सिप्ला की सब्सिडियरी Sitec Labs के नवी मुंबई प्लांट को क्लीन चिट मिल गई है।

अनुमान से अच्छे रहे डिवीज लैब्स के Q4 नतीजे

डिवीज लैब्स के नतीजे चौथी तिमाही में अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 23 फीसदी का उछाल आया है। आय ग्रोथ 12 फीसदी रही है। मार्जिन भी सुधरकर देखने को मिला है और ये 34 परसेंट के पार रहा है।

BEL और पावरग्रिड के नतीजे आज, वायदा की 4 कंपनियों के नतीजों का इंतजार

आज निफ्टी की दो कंपनियों BEL और पावरग्रिड के नतीजे आएंगे , BEL के रेवेन्यू में 5 फीसदी तो मुनाफे में तीन परसेंट की बढ़त संभव है। साथ ही मार्जिन पर भी हल्का दबाव मुमकिन है। वहीं DLF, PI इंडस्ट्रीज समेत वायदा की चार कंपनियों के नतीजों का भी रहेगा इंतजार रहेगा।

US की रेटिंग कटौती का असर

अमेरिकी बाजारों पर US की रेटिंग कटौती का असर देखने को मिला है। अमेरिका के स्टॉक फ्यूचर्स गिरे हैं। डाओ फ्यूचर्स में 300 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली है। ट्रंप की पुतिन और जेलेंस्की से बात करने की योजना है। कच्चे तेल की कीमतें स्थिर हैं। सोने की कीमतों में निचले स्तर से खरीदारी आई है।

कॉमेक्स पर सोने के भाव में 2 फीसदी तक का उछाल आया है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स फिर 100 के स्तर पर आ गया है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 102 से वापस लौटा है। 10-साल की US बॉन्ड यील्ड फ्यूचर्स गिरकर 4.44 फीसदी पर बंद हुआ है।

टैरिफ पर ट्रंप का बयान

टैरिफ पर ट्रंप का बयान आया है। इसमें कहा गया है कि वे विदेश नीति और अर्थव्यवस्था पर बात करने के लिए चीन जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि वे सऊदी, UAE और कतर इसलिए गए ताकि वो चीन की ओर न झुकें। भारत ने US पर जीरो टैरिफ की पेशकश की पर अमेरिका जल्दबाज़ी में नहीं है। इस बीच फाइनेंशियल टाइम्स का कहना है कि US और यूरोप टैरिफ डील के लिए तैयार हैं। वहीं, कनाडा ने कहा है कि हेल्थ और पब्लिक सेफ्टी के अलावा सभी US सामानों पर जवाबी टैरिफ लागू होगा।

वॉलमार्ट को ट्रंप की चेतावनी

इस बीच ट्रंप ने कहा है कि वॉलमार्ट टैरिफ का बोझ खुद झेले। वॉलमार्ट कीमतें न बढ़ाए। ट्रंप ने कहा "मैं देख रहा हूँ, आपके ग्राहक भी देख रहे होंगे"। वहीं, वॉलमार्ट के CEO ने कहा है कि टैरिफ से कीमतें बढ़ सकती हैं।

इस हफ्ते के अहम इवेंट्स

आज चीन का कंज्यूमर और इंडस्ट्रियल डेटा आएगा। गुरुवार को चीन और ग्लोबल PMI फ्लैश डेटा जारी होगा। मंगलवार को कनाडा में G-7 वित्त मंत्रियों की बैठक होगी। आज यूरोपीन कमिशन का इकोनॉमिक आउटलुक डाटा आएगा। बुधवार को ECB की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट आने वाली है। बुधवार को जापान का ट्रेड डाटा आएगा।

फोकस में भारती एयरटेल

भारती एयरटेल ने AGR बकाया माफ करने के लिए नई याचिका दायर की है। याचिका दायर करने के लिए वोडा आइडिया का हवाला दिया है। कंपनी का दावा है कि यह राहत सभी लाइसेंसधारकों को बिना भेदभाव के दी जानी चाहिए। कंपनी का दावा है कि राहत नहीं मिलने से एयरटेल और पूरे टेलिकॉम सेक्टर पर असर पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को Voda Idea की AGR बकाया माफ करने की याचिका पर सुनवाई कर सकता है। बता दें कि Voda Idea ने ब्याज और जुर्माना माफ करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Sensex-Nifty से सुस्त शुरुआत की उम्मीद, गिफ्ट-निफ्टी की चाल सपाट, इन अहम स्तरों पर रहे नजर

फोकस में KEC इंटरनेशनल

KEC इंटरनेशनल को 1,133 करोड़ रुपए के कई ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को ट्रांसमिशन और ड्रिस्ट्रिब्यूशन प्रोजेक्ट के लिए ये ऑर्डर मिले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।