Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market news: टाइटन ने दूसरी तिमाही के लिए मजबूत अपडेट दिए हैं। इस अवधि में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 25 फीसदी रही है। ज्वेलरी कारोबार में भी 26 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। कंपनी ने इस तिमाही में 75 नए स्टोर जोड़े हैं। इंडसइंड बैंक के डिपॉजिट्स में 15 फीसदी का उछाल आया है। फेडरल और बंधन बैंक के डिपॉजिट्स में भी बढ़त हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2024 पर 8:09 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Cues : गिफ्ट निफ्टी आज बाजार में रिकवरी के संकेत दे रहा है। ये करीब 65 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा। इधर जापान का बाजार भी 2 फीसदी ऊपर कारोबर कर रहे हैं। सितंबर में अच्छे नॉन फार्म पेरोल आंकड़े के बाद US बाजार भी शुक्रवार को करीब 1 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुए थे

Market today : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की 7 अक्टूबर को तेजी के साथ शुरुआत होने की संभावना है। गिफ्टी निफ्टी 65 अंक यानी 0.26 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करते हुए ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। वहीं, 4 अक्टूबर को अत्यधिक वोलेटाइल कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी बाजार नकारात्मक नोट पर बंद हुए थे। बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 808.65 अंक या 0.98 फीसदी गिरकर 81,688.45 पर और निफ्टी 200.30 अंक या 0.79 फीसदी गिरकर 25,049.80 पर बंद हुआ था।

आज से RBI MPC की बैठक, बुधवार को मॉनेटरी पॉलिसी का एलान

आज से ब्याज दरों पर RBI MPC की तीन दिनों की बैठक शुरू होने वाली है। बुधवार को मॉनेटरी पॉलिसी का एलान होगा। पहले रेट कट की टाइमिंग और पॉलिसी रुख पर बाजार की नजर रहेगी।

LUPIN: पुणे प्लांट पर USFDA से 5 आपत्तियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें