Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- गिफ्ट निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। यह दिन की धीमी शुरुआत का संकेत है। शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। एनवीडिया में तेजी आई। वहीं,माइक्रोसॉफ्ट में गिरावट आई। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 9:16 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 14 फरवरी को 4294 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 4363 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी

Market overview : GIFT निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। इससे दिन के सुस्त शुरुआत का संकेत मिल रहा है। शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के शेयर मिले-जुले रहे थे। एनवीडिया में तेजी आई थी। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट में गिरावट आई थी। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिसीप्रोकल टैरिफ योजनाओं का खुलासा किया,लेकिन नई टैरिफ योजनाओं को लागू करने से रोक दिया जिससे बाजार को कुछ राहत मिली

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत

भारतीय बाजारों के लिए संकेत अच्छे नहीं हैं। शुक्रवार को भी FIIs की कैश में 4000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली रही। गिफ्ट निफ्टी में सुस्ती है। एशिया में भी नरमी है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रहे थे। प्रेसिडेंट डे की वजह से आज अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें