Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: बेंचमार्क सेंसेक्स-निफ्टी के आज हल्की बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। गिफ्टी निफ्टी 33 अंकों की बढ़त के साथ बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहा है। उधर 3 जनवरी को, बीएसई सेंसेक्स 536 अंक गिरकर 71,357 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 149 अंक गिरकर 21,517 पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। कल लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का दौर जारी रहा था

अपडेटेड Jan 04, 2024 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : 03 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 666.34 करोड़ रुपए की बीकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 862.98 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Stock Market News : शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि नीचे की ओर गिरते हुए, निफ्टी अब 38.2 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर (21,507) पर पहुंच गया है। इसके अब निफ्टी के लिए मेक-या-ब्रेक लेवल के रूप में काम करने की संभावना है। उन्हें उम्मीद है कि निफ्टी इस सपोर्ट को बरकरार रखेगा और तेजी के अगले चरण के लिए बेस तैयार करेगा। कुल मिलाकर, उनका मानना है कि हालिया गिरावट 20,976 से 21,834 तक की पिछली तेजी का रिट्रेसमेंट है, न कि ट्रेंड रिवर्सल। ऐसे में इस गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव और टेक्निकल एनालिस्ट अश्विन रमानी का भी मानना है कि 21,500 स्ट्राइक पर हो वाली ऑप्शन गतिविधि 4 जनवरी को निफ्टी की इंट्राडे दिशा के बारे में संकेत प्रदान करेगी।

बेंचमार्क सेंसेक्स-निफ्टी के आज हल्की बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। गिफ्टी निफ्टी 33 अंकों की बढ़त के साथ बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहा है। उधर 3 जनवरी को, बीएसई सेंसेक्स 536 अंक गिरकर 71,357 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 149 अंक गिरकर 21,517 पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। कल लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का दौर जारी रहा था।


पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,534 पर तत्काल प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,674 और 21,742 पर अगले बड़े रजिस्टेंस हैं। जबकि निचले स्तर पर, इसे 21,497 पर पहला सपोर्ट है। इसके बाद 21,456 और 21,388 पर अगले बड़े सपोर्ट दिख रहे हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया पर शुरुआती दबाव दिख रहा है। लेकिन GIFT NIFTY और US FUTURES में हल्की बढ़त है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे। नैस्डैक लगातार चौथे दिन फिसला था। डाओ ने भी करीब 290 अंक गंवाए थे।

लाल सागर में तनाव से क्रूड में उछाल

लाल सागर में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल में 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। ब्रेंट 78 डॉलर के पार निकल गया है। अमेरिका ने हूती विद्रोहियों को हमले रोकने की चेतावनी दी है।

इंडसइंड, उज्जीवन SFB के डिपॉजिट में उछाल

तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के डिपॉजिट में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। Advances में भी 4 फीसदी का उछाल आया है। वहीं तीसरी तिमाही में उज्जीवन SFB का कुल डिपॉजिट 29 फीसदी बढ़ा है।

Trade setup for today : निफ्टी में 21500 मेक-या-ब्रेक लेवल, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

जियो फाइनेंस-MF कारोबार के लिए दी अर्जी

जियो फाइनेंस ने म्युचुअल फंड कारोबार के लिए SEBI को दी अर्जी। जियो फाइनेंस, ब्लैकरॉक के साथ मिलकर AMC शुरू करेगी।

वेदांता की बॉन्ड रीस्ट्रक्चरिंग मंजूर, NCDs से 3400 करोड़ रुपए जुटाए

वेदांता को बड़ी राहत मिली है। बॉन्ड होल्डर्स ने 4 सीरीज के बॉन्ड की रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दे दी है। साथ ही कंपनी ने NCDs के जरिये 3400 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

LIC को मिला एक और GST नोटिस

LIC को GST विभाग से 667 करोड़ रुपये का एक और डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने कहा है कि वह नोटिस के खिलाफ अपील करेगी। वहीं LTI माइंडट्री को भी 200 करोड़ रुपये का GST नोटिस मिला है।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 33 अंक की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 21,4716 का हाई बनाने के बाद 21,613 के आसपास कारोबार कर रहा है।

FII और DII आंकड़े

03 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 666.34 करोड़ रुपए की बीकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 862.98 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

एनएसई ने नेशनल एल्युमीनियम कंपनी को 4 जनवरी के लिए अपनी F&O प्रतिबंध सूची में शामिल कर लिया है, जबकि बलरामपुर चीनी मिल्स, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, SAIL और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूची में बरकरार रखा है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।