Credit Cards

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। गिफ्ट निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। US फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। 4 जनवरी को, बीएसई सेंसेक्स 491 अंक उछलकर 71,848 पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 141 अंक चढ़कर 21,659 पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jan 05, 2024 पर 9:26 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : एनएसई ने 5 जनवरी के लिए अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, जीएनएफसी और इंडिया सीमेंट्स को शामिल किया है

Stock Market News : गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों से लगता है कि बाजार की शुरुआत आज हल्की कमजोरी के साथ हो रही है। 5 जनवरी को गिफ्ट निफ्टी 11 अंक यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 21,768 के स्तर पर दिख रहा है। उधर 4 जनवरी को, बीएसई सेंसेक्स 491 अंक उछलकर 71,848 पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 141 अंक चढ़कर 21,659 पर बंद हुआ था। डेली टाइम फ्रेम पर इसने एक स्मॉल बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने कंसोलीडेशन के बाद बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया था। इनमें 1.7 फीसदी और 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। घटती वोलैटिलिटी ने भी बुल्स को सपोर्ट दिया था। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX कल 5.44 फीसदी गिरकर 13.33 के स्तर पर आ गया था।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,670 पर तत्काल प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,711 और 21,757 पर अगले बड़े रजिस्टेंस हैं। जबकि निचले स्तर पर, इसे 21,590 पर पहला सपोर्ट है। इसके बाद 21,561 और 21,515 पर अगले बड़े सपोर्ट दिख रहे हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


क्रूड फिसला, सोना चढ़ा

अमेरिका में अनुमान से ज्यादा इन्वेंट्री बढ़ने से क्रूड पर दबाव बना है। इसका भाव करीब एक फीसदी गिरकर 77 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। वहीं सोने में रही हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।

डाबर Q3 अपडेट: डिमांड में सुधार के संकेत

डाबर के Q3 अपडेट से डिमांड में तिमाही आधार पर सुधार के संकेत मिले हैं। लेकिन अब भी रुरल की रफ्तार अर्बन से कम है। कंपनी का कहना है कि रेवेन्यू ग्रोथ मिड से हाई सिंगल डिजिट में रहना संभव है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बिजनेस में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है।

20% रही RBL बैंक की लोन ग्रोथ, L&T FH का रिटेल लोन 25% बढ़ा

तीसरी तिमाही में RBL बैंक की लोन ग्रोथ 20 फीसदी रही है। इसकी डिपॉजिट में भी 13 फीसदी की बढ़त हुी है। वहीं L&T Finance के रिटेल लोन में 25 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इसका रिटेल लोन बुक 31 फीसदी बढ़कर 75,000 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

राइट्स इश्यू से 4000 करोड़ रुपए जुटाएगी ग्रासिम

ग्रासिम राइट्स इश्यू के जरिये 4000 करोड रुपये जुटाएगी। इसका इश्यू प्राइस 14 फीसदी डिस्काउंट के साथ 1812 रुपये तय किया गया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 10 जनवरी है।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। गिफ्ट निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। US फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजार कल कमजोर बंद हुए थे। नैस्डैक में लगातार पांचवे दिन गिरावट दर्ज हुई थी। ये 0.50 फीसदी से ज्यादा गिरा था।

US के आर्थिक आंकड़े का असर

आज बाजार पर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का असर भी देखने को मिलेगा। अमेरिका में जॉबलेस क्लेम 2.20 लाख से घटकर 2.02 लाख पर रहे हैं। US के दिसंबर S&P ग्लोबल कंपोजिट PMI आंकड़ों पर नजर डालें तो महीने दर महीने आधार पर कंपोजिट PMI फाइनल 50.7 बढ़कर 50.9 पर रहा है। कंपोजिट PMI के आंकड़े 51 के अनुमान से कम रहे हैं। US के दिसंबर S&P ग्लोबल सर्विस PMI पर नजर डालें तो महीने दर महीने आधार पर सर्विस PMI फाइनल 50.8 बढ़कर 51.4 पर रहा है। सर्विस PMI के आंकड़े 51.3 के अनुमान से कम रहे हैं।

Trade setup for today : निफ्टी जल्द हिट कर सकता है 22000 का स्तर , मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 12 अंकों की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए सुस्ती के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 21,816 का हाई बनाने के बाद 21,775 के आसपास कारोबार कर रहा है।

FII और DII आंकड़े

4 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1513.41 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,387.36 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

एनएसई ने 5 जनवरी के लिए अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, जीएनएफसी (गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स) और इंडिया सीमेंट्स को शामिल किया है। जबकि, इस सूची में बलरामपुर चीनी मिल्स, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को बरकरार रखा गया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।