Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- GIFT निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। ये दिन की मजबूत शुरुआत का संकेत है। सोमवार को नैस्डैक में गिरावट आई थी। जबकि बेंचमार्क एसएंडपी 500 दो महीने के निचले स्तर से उछल कर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी बनी हुई है इससे निवेशकों की फेडरल रिजर्व से दरों में कटौती की गति पर उम्मीदें कम हो गई हैं

अपडेटेड Jan 14, 2025 पर 9:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market : सोमवार को नैस्डैक में गिरावट आई,जबकि बेंचमार्क एसएंडपी 500 दो महीने के निचले स्तर से सुधरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 358.67 अंक या 0.86% बढ़कर 42,297.12 पर पहुंच गया

Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 14 जनवरी को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। आज सुबह कुछ समय पहले GIFT निफ्टी बढ़त के साथ 23,272 के आसपास कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में 13 जनवरी को लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही। कल सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतें 3 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गईं और वैश्विक बाजारों में कमजोरी रही। निवेशकों को 2025 में अमेरिकी ब्याज दरों में कम कटौती की उम्मीद है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,048.90 अंक या 1.36 फीसदी गिरकर 76,330.01 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 345.55 अंक या 1.47 फीसदी गिरकर 23,085.95 पर था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी


GIFT निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। ये आज के दिन की मजबूत शुरुआत का संकेत है। निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 23,272.00 पर कारोबार कर रहा था। फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 150 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 23,281 के आसपास दिख रहा है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। निक्केई 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.18 फीसदी की कमजोरी दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 0.81 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है। वहीं, हैंगसेंग 1.67 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि कोस्पी में 0.21 की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 2.15 फीसदी की बढ़त के साथ 3,224.11 के स्तर पर दिख रहा है।

Trade setup for today : मोमेंटम इंडीकेटर RSI ओवरसोल्ड लेवल के करीब, देखने को मिल सकता है हल्का उछाल

अमेरिकी बाजार

सोमवार को नैस्डैक में गिरावट आई,जबकि बेंचमार्क एसएंडपी 500 दो महीने के निचले स्तर से सुधरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 358.67 अंक या 0.86% बढ़कर 42,297.12 पर पहुंच गया, एसएंडपी 500 9.18 अंक या 0.16% बढ़कर 5,836.22 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 73.53 अंक या 0.38% गिरकर 19,088.10 पर पहुंच गया।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 13 जनवरी को 4,892.84 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 8,066 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।