Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 14 जनवरी को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। आज सुबह कुछ समय पहले GIFT निफ्टी बढ़त के साथ 23,272 के आसपास कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में 13 जनवरी को लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही। कल सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतें 3 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गईं और वैश्विक बाजारों में कमजोरी रही। निवेशकों को 2025 में अमेरिकी ब्याज दरों में कम कटौती की उम्मीद है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,048.90 अंक या 1.36 फीसदी गिरकर 76,330.01 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 345.55 अंक या 1.47 फीसदी गिरकर 23,085.95 पर था।
