Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : 29 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 393 करोड़ रुपये के शेयर बेचे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाज़ार में 2638 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market :एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 49.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं,निक्केई करीब 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 53,184.00 के आसपास दिख रहा है

Market News : ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों और GIFT निफ्टी फ्यूचर्स में गिरावट के कारण 30 जनवरी को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स के नेगेटिव रुझान के साथ खुलने की उम्मीद है। GIFT निफ्टी फ्यूचर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहा है। 29 जनवरी को इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स ने इंट्राडे लो से शानदार रिकवरी की और एक वोलेटाइल सेशन में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। इकोनॉमिक सर्वे ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में अनुमानित 7.4% ग्रोथ की तुलना में FY27 के लिए GDP ग्रोथ 6.8–7.2% रहने का अनुमान लगाया। इसके चलते बाजार में तेजी लौटी

कारोबारी सेशन के अंत में सेंसेक्स 221.69 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 82,566.37 पर और निफ्टी 76.15 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 25,418.90 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ 25,453 के आसपास ट्रेड कर रहा है। ये दिन के निगेटिव शुरुआत होने के संकेत दे रहा है।

एशियाई बाजार

शुक्रवार को शुरुआती ट्रेडिंग में एशियाई शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकार के नए शटडाउन को टालने के लिए दोनों पार्टियों के बीच हुए समझौते का समर्थन किया और कहा कि उन्होंने तय कर लिया है कि फेडरल रिज़र्व का नेतृत्व करने के लिए वे किसे नॉमिनेट करेंगे। गिफ्ट निफ्टी में 0.52 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं, निक्केई 0.69 फीसदी और स्ट्रेट टाइम्स 0.16 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। हैंगसेंग में 1.54 फीसदी की और ताइवानी बाजार में 1.19 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। कोस्पी में भी मामूली गिरावट है।

अमेरिकी बाजार

गुरुवार को S&P 500 और टेक्नोलॉजी-हैवी नैस्डैक नीचे बंद हुए। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज सेशन के आखिर में थोड़ी बढ़त बनाने में कामयाब रहा और 55.96 अंक या 0.11% बढ़कर 49,071.56 पर पहुंच गया। S&P 500 अपने सेशन के निचले स्तर से काफी ऊपर बंद हुआ,लेकिन फिर भी दिन के आखिर में 9.02 अंक या 0.13% गिरकर 6,969.01 पर बंद हुआ।

 

फंड फ्लो एक्शन

29 जनवरी को, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 393 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाज़ार में 2638 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत

बजट से पहले आखिरी सत्र में बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में करीब 50 प्वाइंट का दबाव है। इधर एशियाई बाजारों में भी कमजोरी है। लेकिन US बाजारों में तेज उतार-चढ़ाव। कल डाओ जौंस और नैस्डैक दोनों निचले स्तरों से 450 प्वाइंट रिकवर हुए। नतीजों के बाद माइक्रोसॉफ्ट 10% फिसला। लेकिन मेटा और एप्पल में जोरदार तेजी रही।

5 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा क्रूड, सोने-चांदी रिकॉर्ड हाई से फिसले

अमेरिका और ईरान तनाव से सप्लाई घटने की आशंका से कच्चे तेल में 3% का उछाल आया है। इसका भाव 70 डॉलर के पार निकलकर 5 महीने की ऊंचाई पर दिख रहा है। हलांकि सोने-चांदी में रिकॉर्ड हाई पर मुनाफावसूली देखने को मिली है। ये अपने हाई से 8 से 10 परसेंट तक लुढ़के हैं।

अनुमान के करीब ITC के नतीजे, डाबर का मुनाफा बढ़ा, कोलगेट का मार्जिन गिरा

तीसरी तिमाही में ITC के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। कंपनी के मुनाफे में 6% का दबाव देखने को मिला। लेकिन रेवेन्यू में करीब 6% की बढ़त रही। कंपनी के मार्जिन में सुधार दिखा। वहीं डाबर का प्रॉफिट 7% बढ़ा। मार्जिन में भी बढ़त दिखी। लेकिन कोलगेट के नतीजे कमजोर रहे। मुनाफा फ्लैट रहा। EBITDA और मार्जिन पर भी दबाव दिखा।

डिक्सन का Q3 मुनाफा 68% बढ़ा, ब्लू स्टार और वोल्टास का मुनाफा घटा

तीसरी तिमाही में डिक्सन का मुनाफा अनुमान से ज्यादा 68% बढ़ा। रेवेन्यू और मार्जिन की ग्रोथ फ्लैट रही। Blue Star का प्रॉफिट 39 परसेंट घटा, लेकिन आय 4 परसेंट बढ़ी,दोनों आंकड़े उम्मीद से कम रहे। Voltas का मुनाफा भी 36 परसेंट घटा, मार्जिन पर भी दबाव रहा।

वेदांता: Q3 मुनाफे में 60% की बढ़त

तीसरी तिमाही में वेदांता के नतीजे शानदार रहे हैं। किसी तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा है। मुनाफे में 60 परसेंट तो रेवेन्यू और EBITDA में 37 परसेंट की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि 29.4% के साथ मार्जिन फ्लैट रहे हैं।

निफ्टी की 4 कंपनियों के नतीजे आज, वायदा की 9 कंपनियों के नतीजे कल

आज निफ्टी में बजाज ऑटो, नेस्ले, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के नतीजे आएंगे । CNBC-AWAAZ पोल के हिसाब से बजाज ऑटो का माइलेज 20 परसेंट बढ़ सकता है। वायदा में बैंक ऑफ बड़ौदा समेत 9 कंपनियों के नतीजे का इंतजार रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।