Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market trend : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के बाद कि वह 9 जुलाई की समय-सीमा से पहले एकतरफा टैरिफ दरें निर्धारित करने के लिए अगले एक या दो सप्ताह में व्यापारिक साझेदारों को पत्र भेजने की योजना बना रहे हैं, डॉलर सभी 10 बड़ी मुद्राओं के मुकाबले कमजोर हो गया

अपडेटेड Jun 12, 2025 पर 9:27 AM
Stock Market : गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 10-वर्षीय ट्रेजरी और 2-वर्षीय ट्रेजरी पर यील्ड में 2-2 प्रतिशत की गिरावट आई। फिलहाल 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 4.39 पर और 2 ईयर ट्रेजरी यील्ड 3.92 फीसदी पर दिख रही है

Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 12 जून को धीमी शुरुआत देखने को मिली है। आज सुबह कुछ देर पहले गिफ्ट निफ्टी भी 25,220 के आसपास सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहे और 11 जून को भारी उठापटक के बाद सपाट बंद हुए। जबकि निफ्टी लगातार पांचवें दिन बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा और 25,100 अंक को बचाए रखने में कामयाब रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 53.49 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 82,391.72 पर और निफ्टीसिर्फ़ 1.05 अंक बढ़कर 25,104.25 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

GIFT NIFTY


गिफ्ट निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जो दिन की सपाट शुरुआत का संकेत है। फिलहाल ये 25.50 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 25,220.50 पर नजर आ रहा है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.16 फीसदी की बढ़त दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 0.82 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग भी 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.91 फीसदी की बढ़त दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 11 जून को 446 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 282 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

अमेरिकी बाजार

बुधवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। निवेशक मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से घबरा गए हैं। एसएंडपी 500 में 0.27 फीसदी की गिरावट आई और यह सत्र के अंत में यह 6,022.24 अंक पर आ गया। नैस्डैक में 0.50 फीसदी की गिरावट आई और यह 19,615.88 अंक पर आ गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 42,865.77 अंक पर बरकरार रहा।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 10-वर्षीय ट्रेजरी और 2-वर्षीय ट्रेजरी पर यील्ड में 2-2 प्रतिशत की गिरावट आई। फिलहाल 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 4.39 पर और 2 ईयर ट्रेजरी यील्ड 3.92 फीसदी पर दिख रही है।

डॉलर इंडेक्स

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के बाद कि वह 9 जुलाई की समय-सीमा से पहले एकतरफा टैरिफ दरें निर्धारित करने के लिए अगले एक या दो सप्ताह में व्यापारिक साझेदारों को पत्र भेजने की योजना बना रहे हैं, डॉलर सभी 10 बड़ी मुद्राओं के मुकाबले कमजोर हो गया। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 98.4 के स्तर पर दिख रहा है।

Trade setup for today : 25200 से ऊपर की क्लोजिंग निफ्टी के लिए खोल सकती है 25300-25500 के दरवाजे

एशियाई मुद्राएं

आज सुबह एशियाई मुद्राएं मोटे तौर पर मज़बूत नजर आ रही थीं। इनका नेतृत्व येन और थाई बहत कर रहे थे। आगे भी इनकी मजबूती जरी रहने की उम्मीद है। एकतरफा टैरिफ़ पर राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियों से ट्रेड अनिश्चितता बढ़ती दिख रही है। इससे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दूसरी मुद्राएं मजबूत हो रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।