Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 27 मार्च को भारतीय बाजार में 11,111 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी इसी दिन 2517 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में ज़्यादातर एशियाई मुद्राओं में बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि, साल-दर-साल आधार पर जापानी येन ने अन्य मुद्राओं से बेहतर प्रदर्शन किया

Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 28 मार्च को सपाट शुरुआत देखने को मिली है। उधर 27 मार्च के कारोबारी सत्र में तेजी का बोलबाला रहा था। बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स ऑटो और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टरों में आई खरीदारी के कारण 23,600 के करीब बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 317.93 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 77,606.43 पर और निफ्टी 105.10 अंक या 0.45 फीसदी बढ़कर 23,591.95 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी


गिफ्ट निफ्टी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह 9.30 बजे के आसपास यह 87.50 अंक या 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,680.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 87.50 अंक या 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,680.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 36,974.63 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की बढ़त दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 1.77 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग भी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.82 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.72 फीसदी कीगिरावट के साथ 3,349.68 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 27 मार्च को भारतीय बाजार में 11,111 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी इसी दिन 2517 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे।

अमेरिकी बाजार

एसएंडपी 500 गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुा। निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प टैरिफ ऐलानों से परेशान रहे। जनरल मोटर्स और फोर्ड के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 5,693.31 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.53 फीसदी गिरकर 17,804.03 अंक पर आ गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.37 फीसदी गिरकर 42,299.70 अंक पर आ गया।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 27 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.34 प्रतिशत पर आ गया, जबकि 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड 3.98 प्रतिशत पर बरकरार रहा।

डॉलर इंडेक्स सपाट

शुक्रवार को डॉलर में स्थिरता दिख रही है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 104.28 के स्तर पर दिख रहा है।

एशियन करेंसी

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में ज़्यादातर एशियाई मुद्राओं में बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि, साल-दर-साल आधार पर जापानी येन ने अन्य मुद्राओं से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि इंडोनेशियाई रुपिया में 2 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

Market trend : 23400 के ऊपर बने रहने तक निफ्टी में कायम रहेगी तेजी, जल्द ही 24000 का स्तर मुमकिन

कच्चे तेल में तेजी

तेल की कीमतों में तीसरे सप्ताह बढ़त देखने को मिल रही है। बाजार को ट्रंप प्रशासन की ओर से और अधिक टैरिफ लगाए जाने की आशंका है। फिलहाल डब्ल्यूटीआई क्रूड में 0.04 फीसदी और ब्रेंट क्रूड में 0.01 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।