Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today - चौथी तिमाही में भारती एयरटेल के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 25 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। रेवेन्यू ग्रोथ 2 परसेंट रही है। महंगाई के मोर्चे पर खुशखबरी मिली है। रिटेल महंगाई 6 साल के निचले स्तर के करीब पहुंच गई है। अप्रैल में CPI महंगाई 3.34 फीसदी से घटकर 3.16 फीसदी पर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2025 पर 9:39 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : आज निफ्टी में शामिल आयशर मोटर्स के नतीजे आएंगे। कंपनी का प्रॉफिट 20% बढ़ सकता है। हालांकि मार्जिन में हल्का दबाव दिख सकता है

Market view : भारतीय बाजारों के लिए मिले जुले संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 90 प्वाइंट की बढ़त दिख रही है। हालांकि FIIs की कल कैश और वायदा दोनों में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली। एशिया में भी नरमी है। कल डाओ जोंस में दबाव रहा। लेकिन नैस्डैक में डेढ़ परसेंट से ज्यादा का उछाल रहा। इस साल नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स पॉजिटिव हो गए हैं। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

महंगाई के मोर्चे पर खुशखबरी

महंगाई के मोर्चे पर खुशखबरी मिली है। रिटेल महंगाई 6 साल के निचले स्तर के करीब पहुंच गई है। अप्रैल में CPI महंगाई 3.34 फीसदी से घटकर 3.16 फीसदी पर रही है। खाने-पीने की चीजों और क्रूड कीमतों में गिरावट का फायदा मिला है। इससे RBI की जून पॉलिसी में RATE CUT की गुंजाइश बढ़ सकती है।

अच्छे रहे टाटा मोटर्स के नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें