Get App

Stock Market Update: शेयर बाजार में भारी उठापटक, निवेशकों के ₹3.5 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 मार्च को तेज उठापटक देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी अपनी सारी बढ़त खोकर कारोबार के अंत में लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.13 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.63 फीसदी टूटकर बंद हुए

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 4:18 PM
Stock Market Update: शेयर बाजार में भारी उठापटक, निवेशकों के ₹3.5 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 414.79 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 मार्च को तेज उठापटक देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की, लेकिन बाद में इनमें तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि कारोबार के अंत में दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ खुद को हरे निशान में बनाए रखने में सफल रहे। सेंसेक्स 33 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,668 पर बंद हुआ। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.13 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.63 फीसदी टूटकर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये डूब गए। आईटी को छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 32.80 अंक या 0.042 फीसदी की बढ़त के साथ 78,017.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 10.30 अंक या 0.044 फीसदी की बढ़कर 23,668.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹3.50 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 मार्च को घटकर 414.79 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 24 मार्च को 418.29 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें