Get App

Stock Market: 23 जून को कमजोर शुरुआत करेगा बाजार! कितना गिर सकते हैं सेंसेक्स-निफ्टी? जानिए एक्सपर्ट से

Stock Market: 23 जून को शेयर भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर रह सकती है। अमेरिका-ईरान तनाव के चलते निवेशकों में डर बढ़ा है। निफ्टी-सेंसेक्स में बड़ी गिरावट की आशंका है। क्रूड के $100 पार जाने का जोखिम भी मंडरा रहा है। एक्सपर्ट से जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 22, 2025 पर 6:28 PM
Stock Market: 23 जून को कमजोर शुरुआत करेगा बाजार! कितना गिर सकते हैं सेंसेक्स-निफ्टी? जानिए एक्सपर्ट से
20 जून को बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में 23 जून को गिरावट के साथ शुरुआत होने की आशंका है। अमेरिका ने ईरान की परमाणु साइट्स पर एयरस्ट्राइक की है, जिसके बाद मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव तेज हो गया है। इससे ग्लोबल इन्वेस्टर्स में ‘रिस्क-ऑफ’ सेंटिमेंट बढ़ा है, जो दुनियाभर के बाजारों पर दबाव डाल सकता है।

निफ्टी-सेंसेक्स में 1% तक गिरावट की आशंका

एनालिस्ट्स का मानना है कि निफ्टी और सेंसेक्स में 0.7% से 1% तक की गिरावट हो सकती है। खासतौर पर ऑयल-सेंसिटिव सेक्टर्स जैसे एयरलाइंस, पेंट्स और FMCG सेक्टर पर ज्यादा असर पड़ सकता है।

20 जून को बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स में 1.29% या 1,046.30 अंकों की तेजी रही और यह 82,408.17 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स में 1.3% या 320 अंकों की तेजी रही और इसने 25,112.40 के लेवल पर क्लोजिंग दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें