Dalal Street Week Ahead: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार को पिछले इस हफ्ते तगड़ा झटका लगा। बीते हफ्ते BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3883.4 अंक या 4.53 फीसदी नीचे आया है। इजरायल और ईरान के बीच युद्ध बढ़ने की आशंका के चलते तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। इसके अलावा, चीन जैसे सस्ते एशियाई बाजार की ओर FII के पैसे के जाने के डर ने भी सेंटीमेंट को कमजोर किया। एक्सपर्ट्स के अनुसार संभावित कंसोलिडेशन के बीच सेंटीमेंट नेगेटिव बनी रह सकती है।
