Get App

Stock Markets : सीजफायर से मार्केट ने ली चैन की सांस, जानिए पिछले एक महीनें में बाजार को क्या मिला सबक, अब क्या हो रणनीति

Stock Markets : पिछले कुछ दिनों से बाजार ने गिरना बंद कर दिया था। बाजार को कहीं ना कहीं उम्मीद थी कि युद्ध जल्दी खत्म होने वाला है। डोनॉल्ड ट्रंप कहीं ना कहीं युद्ध से पीछे हटने का रास्ता तलाश रहे थे। सुबह-सुबह बाजारों के लिए बेहद पॉजिटिव खबर आई

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 08, 2026 पर 10:11 AM
Stock Markets : सीजफायर से मार्केट ने ली चैन की सांस, जानिए पिछले एक महीनें में बाजार को क्या मिला सबक, अब क्या हो रणनीति
Stock Markets:बाजार के एक्शन ने सभी को एक सबक दिया है। वह यह है कि बाजार में टॉप या बॉटम का अंदाजा नहीं लगाएं। लेकिन एक बार बाजार बता दे तो बाजार की सुनें

Stock Markets : आज दुनियाभर के लिए शांति वाली सुबह देखने को मिली। ईरान और अमेरिका के बीच 2 हफ्ते के लिए सीजफायर का एलान किया गया है। यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप ने कहा है कि ईरान का 10 प्वाइंट वाला प्रस्ताव मिला है। विवादित मुद्दों पर सहमति बनी है। ईरान ने भी कहा है कि युद्ध विराम तक होर्मुज को खोलेंगे। अब 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में अगले दौर की बातचीत होने की उम्मीद है। सीजफायर से मार्केट ने चैन की सांस ली है। दुनिया भर के बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 660 प्वाइंट की तेजी है। डाओ फ्यूचर्स में 1000 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। नैस्डकै में 3 फीसदी की तेजी रही। एशियाई बाजारों में भी जोरदार खरीदारी आई है। निक्केई 5 फीसदी उछला है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि CNBC-आवाज़ ने कई दिनों से 22182 के SL के साथ गिरावट में खरीदारी की राय दी थी। कल स्टॉप लॉस ट्रेल करके 22,500 किया गया था। बाजार में बॉटम हमेशा खराब खबरों पर ही बनता है। हमने बाजार का फैसला आने के बाद 22,700 पर ही खरीदारी की राय दी। पिछले कुछ दिनों से बाजार ने गिरना बंद कर दिया था। बाजार को कहीं ना कहीं उम्मीद थी कि युद्ध जल्दी खत्म होने वाला है। डोनॉल्ड ट्रंप कहीं ना कहीं युद्ध से पीछे हटने का रास्ता तलाश रहे थे। सुबह-सुबह बाजारों के लिए बेहद पॉजिटिव खबर आई। इससे ब्रेंट क्रूड का भाव फिसलकर सीधे 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया। दुनियाभर के बाजारों में जोरदार तेजी दिख रही है।

सीजफायर पर ट्रंप का बयान

सीजफायर पर ट्रंप के बयान में कहा गया है कि अमेरिका ईरान पर 2 हफ्ते हमला नहीं करेगा। 2 हफ्ते के लिए युद्ध विराम पर सहमति बनी है। ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलने को तैयार हो गया है। जहाजों की आवाजाही सुरक्षित तरीके से होगी ईरान का 10 प्वाइंट वाला प्रस्ताव मिला है। करीब सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है। 2 हफ्तों में समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें