सेंसेक्स और निफ्टी ने 24 मई को उंचाई के नए रिकॉर्ड बना दिए। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद निफ्टी 23,004 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 75,582 पर पहुंच गया। 23 मई को दोनों सूचकांकों ने उंचाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। एनालिस्ट्स ने मार्केट में तेजी जारी रहने की उम्मीद जताई है। ऐसे में निफ्टी के जल्द 23,150 प्वाइंट्स पर पहुंच जाने की उम्मीद है। हालांकि 40-45 मिनट बिकवाली दबाव से दोनों ही सूचकांक लाल निशान में आ गए।
