Stock Markets: आज (31 मार्च) वित्त वर्ष 2025-26 का आखिरी दिन है। कल यानी 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू हो जाएगा। यह वित्त वर्ष शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। विदेशी फंडों ने भारतीय बाजार में बिकवाली की। वैल्यूएशंस को लेकर चिंता बनी रही। अंतिम तिमाही में पहले एंथ्रोपिक के नए एआई टूल्स से आईटी शेयरों में बड़ी बिकवाली आई। बाद में अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया। इससे बाजार का रिटर्न निगेटिव रहा।
