Get App

Stock Markets: अगले कुछ हफ्तों में कैसी रह सकती है स्टॉक मार्केट्स की चाल?

Stock Markets: अभी ऐसी खबरें ज्यादा हैं जो मार्केट और इकोनॉमी के लिए पॉजिटिव हैं। पाकिस्तान के साथ सीजफायर हो गया। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर डील हो गई है। इंडिया और ब्रिटेन में फ्री ट्रेड एंग्रीमेंट हो गया है। रूस ने यूक्रेन के साथ समझौते के संकेत दिए हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 13, 2025 पर 9:59 AM
Stock Markets: अगले कुछ हफ्तों में कैसी रह सकती है स्टॉक मार्केट्स की चाल?
13 मई को मार्केट्स पर दबाव दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 0.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट थी।

इंडियन स्टॉक मार्केट्स में 12 मई को आई 3 फीसदी की तेजी से निवेशकों को काफी राहत मिली। हालांकि, 13 मई को शुरुआती कारोबार में मार्केट्स पर दबाव दिखा। अभी एसी खबरें ज्यादा हैं जो मार्केट और इकोनॉमी के लिए पॉजिटिव हैं। पाकिस्तान के साथ सीजफायर हो गया। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर डील हो गई है। इंडिया और ब्रिटेन में फ्री ट्रेड एंग्रीमेंट हो गया है। रूस ने यूक्रेन के साथ समझौते के संकेत दिए हैं। मनीकंट्रोल ने मार्केट की तस्वीर को समझने के लिए लॉयन हिल कैपिटल के फाउंडर एस कृष्णकुमार से बातचीत की।

इंडिया वैश्विक परिदृश्य पर लीडर के रूप में उभरेगा

क्या पाकिस्तान के साथ टकराव (Conflict with Pakistan) खत्म हो गया है? इस सवाल के जवाब में कृष्णकुमार ने कहा कि इस बारे में अनुमान लगाना मुश्किल है। इतिहास को देखने से यह साफ हो जाता है तो पाकिस्तान के साथ समय-समय पर टकराव होता रहता है। हालांकि, उम्मीद है कि इंडिया नए वैश्विक परिदृश्य में लीडर के रूप में उभरेगा। सरकार की वित्तीय स्थिति पर थोड़ा असर पड़ सकता है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का फोकस अपनी वित्तीय स्थिति को ठीक करने पर है। थोड़े समय से लिए वॉर सेस (War Cess) से इनकार नहीं किया जा सकता। सरकार ऐसे उपाय कर सकती है, जिससे प्राइवेट सेक्टर निवेश बढ़ाने के लिए उत्साहित होगा।

रेवेन्यू और अर्निंग्स ग्रोथ पर निर्भर करेगी बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें