स्टॉक मार्केट्स की करीबी नजरें महाराष्ट्र में विधासभा चुनावों पर रहेंगी। ये चुनाव इस साल नवंबर में होने वाले हैं। ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में बताया है। उसने कहा है कि इस साल लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद महाराष्ट्र के विधासभा चुनावों की अमहियत बढ़ गई है। इस बार लोकसभा चुनावों में बीजेपी को अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिली। हालांकि, कुछ दलों की मदद से केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है।
