सोमवार का दिन दुनियाभर के बाजारों के लिए बहुत खराब रहा। यूरोप से लेकर एशिया तक के स्टॉक मार्केट्स में बड़ी गिरावट आई। इधर, इंडिया में भी बीएसई का सेंसेक्स 1 फीसदी से ज्यादा गिर गया। सबसे ज्यादा गिरावट चीन के स्टॉक एक्सचेंज में आई। अमेरिका में इंट्रेस्ट रेट में वृद्धि और चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को इस गिरावट का कारण माना जा रहा है।
