Stock Radar: Hyundai और Zomato समेत इन शेयरों पर रहेगी निगाहें, चेक करें F&O Ban की पूरी लिस्ट
Stock Radar: लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मार्केट संभला था लेकिन फिर एकाएक सोमवार को बिकवाली का दबाव झेलना पड़ा। इस गिरावट के साथ शुक्रवार को जो तेजी आई थी, वह अधिकतर गायब हो गई। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था
बजाज फाइनेंस, जोमैटो, वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम), इंडस टावर्स, कोफोर्जे समेत इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आज आएंगे।
Stock Radar: लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मार्केट संभला था लेकिन फिर एकाएक सोमवार को बिकवाली का दबाव झेलना पड़ा। इस गिरावट के साथ शुक्रवार को जो तेजी आई थी, वह अधिकतर गायब हो गई। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। हालांकि अब सेंसेक्स 81,151.27 और निफ्टी 24,781.10 पर है। अब आज की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन सिग्नल मिल रहा है यानी मार्केट बढ़त के साथ खुल सकता है।
अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ कल यानी शनिवार को आएंगे और कुछ के कल यानी गुरुवार को ही आ चुके है। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
बजाज हाउसिंग का सितंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 21% बढ़कर 546 करोड़ रुपये, नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII)भी 13 फीसदी उछलकर 713 करोड़ रुपये और एयूएम 25 फीसदी बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं डिस्बर्समेंट 12,154 करोड़ रुपये से गिरकर 12,014 करोड़ रुपये पर आ गया। नेट इंटेरेस्ट मार्जिन 4.4 फीसदी से गिरकर 4.1 फीसदी पर आ गया। हालांकि नेट इंटेरेस्ट मार्जिन3.9 फीसदी से बढ़कर 4.1 फीसदी पर पहुंच गया।
Jana Small Finance Bank
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.1 फीसदी गिरकर 97 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 13% उछलकर 594 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 2.62 फीसदी से उछलकर 2.97% पर पहुंच गया जबकि नेट एनपीए 0.99% पर स्थिर रहा। प्रोविजन एंड कंटेंजेंसीज सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में 160 करोड़ रुपये से उछलकर 210 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Bhansali Engineering Polymers
भंसाली इंजीनियरिंग पॉलीमर्स का सितंबर तिमाही में कंसालिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 3.9% गिरकर 46.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 16.8% बढ़कर 366.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि EBITDA इस दौरान 7.8 फीसदी गिरकर 53.03 करोड़ पर आ गया और मार्जिन भी तेजी से गिरकर 18.3 फीसदी से 14.5 फीसदी पर आ गया।
Cyient DLM
सिएंट डीएलएम का सितंबर तिमाही में कंसालिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 5.5% बढ़कर 15.5 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 33.4% बढ़कर 389.5 करोड़ रुपये, EBITDA भी 34.4 फीसदी बढ़कर 31.6 करोड़ और मार्जिन 8 फीसदी से बढ़कर 8.1% पर पहुंच गया।
Union Bank of India Q2 (Standalone YoY)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का स्टैंडएलोन प्रॉफिट सालाना आधार पर 34.4 फीसदी उछलकर 4,720 करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 0.9% गिरकर 9,047 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 4.54 फीसदी से गिरकर 4.36% पर आ गया लेकिन नेट एनपीए 0.90% से उछलकर 0.98% पर पहुंच रहा।
Mahindra Logistics
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का सितंबर तिमाही में कंसालिडेटेड घाटा सालाना आधार पर 15.9 करोड़ रुपये से गिरकर 10.7 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं रेवेन्यू 11.45% बढ़कर 1,521 करोड़ रुपये, EBITDA भी 22.2 फीसदी बढ़कर 66 करोड़ पर पहुंच गया और मार्जिन भी 4% से 4.3 फीसदी पर पहुंच गया।
Supreme Petrochem
सुप्रीम पेट्रोकेम का सितंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 15.7% बढ़कर 90.3 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 17.8% बढ़कर 1,505.6 करोड़ रुपये, EBITDA भी 17.9 फीसदी बढ़कर 125.2 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन मार्जिन 8.3 फीसदी पर स्थिर रहा।
City Union Bank
सिटी यूनियन बैंक का प्रॉफिट सालाना आधार पर 2 फीसदी उछलकर 285.2 करोड़ रुपये, नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 8% बढ़कर 582.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि नेट इंटेरेस्ट मार्जिन 3.74% से गिरकर 3.67% पर आ गया। ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 3.88 फीसदी से गिरकर 3.54% और नेट एनपीए 1.8% से फिसलकर 1.62% पर पहुंच रहा।
Authum Investment and Infrastructure
ऑथम इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रा का सितंबर तिमाही में कंसालिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 56.6% गिरकर 842.8 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 49.2% गिरकर 1,092.7 करोड़ रुपये पर आ गया।
इन शेयरों पर रहेगी आज निगाहें
Eicher Motors
बांग्लादेश में रॉयल एनफील्ड की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (कैटेगरी 2) और शोरूम खुल गई है। कंपनी ने बांग्लादेश में IFAD मोटर्स के साथ मिलकर कारोबार शुरू किया है। नई मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी रॉयल एनफील्ड का भारत के बाहर छठा असेंबली यूनिट है। इससे पहले नेपाल, ब्राजील, थाईलैंड, कोलंबिया और अर्जेंटीना में कंपनी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू कर चुकी है।
Epigral
21 अक्टूबर को एपिग्राल का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू खुल गया। इस इश्यू का फ्लोर प्राइस 2,203.29 रुपये प्रति शेयर है।
Lemon Tree Hotels
लेमन ट्री होटल्स ने कर्नाटक के कलबुरागी में 72 कमरों के एक होटल प्रॉपर्टी के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है। इसका काम-काज लेमनट्री की सहायक कंपनी कार्नेशन होटल्स करेगी और इसके FY27 में खुलने की उम्मीद है।
Sona BLW Precision Forgings
सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स ने हरियाणा के मानेसर में अपना नया प्लांट शुरू किया है। यह कंपनी के ड्राइवलाइन कारोबार के लिए IMT मानेसर में दूसरा प्लांट है।
Sunteck Realty
सनटेक रियल्टी के इंटरनेशनल कारोबार के सीईओ महेश शेरगर 21 अक्टूबर से अपने पद से सेवामुक्त हो गए।
MAS Financial Services
एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज ने माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) के लिए यूको बैंक के साथ एक को-लेंडिंग पार्टनरशिप किया है।
Sterling and Wilson Renewable Energy
स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी के मुख्य वित्तीय अधिकारी बहादुर दस्तूर ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 21 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है।
Rail Vikas Nigam
रेल विकास निगम ने 18 अक्टूबर से सऊदी अरब में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'कंपनी रेल विकास निगम' की स्थापना की है।
Ola Electric Mobility
ओला इलेक्ट्रिक ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) से मिली 10,644 शिकायतों में से 99.1% का निपटारा कर दिया है। कंपनी ने CCPA से कारण बताओ नोटिस के जवाब में मांगी गई जानकारी और स्पष्टीकरण भेज दिए हैं।
आज इस स्टॉक की लिस्टिंग
देश के सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली हुंडई मोटर इंडिया के शेयर आज BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।
एक्स-डिविडेंड और राइट्स की एक्स-डेट वाले स्टॉक्स
आज एचसीएल टेक और गोपाल स्मैक्स एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं और डीएमआर हाइ्रोजिनयिरिंग एंड इंफ्रा के राइट इश्यू की एक्स-डेट है।
F&O Ban
इंडिया मार्ट इंटरमेश, मणप्पुरम फाइनेंस, पीरामल एंटरप्राइजेज, आरती इंडस्ट्रीज, बंधन बैंक, बिरलासॉफ्ट, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, एलएंडटी फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक और सेल में नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।