Stocks Radar: क्रूड में उछाल और अमेरिका में अप्रैल के बाद सबसे तेज महंगाई की रफ्तार के बीच स्टॉक मार्केट की सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 की सुस्ती जारी रही। दिन के आखिरी में सेंसेक्स महज 16.09 प्वाइंट्स यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 81,526.14 और निफ्टी 0.13% यानी 31.75 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 24,641.80 पर बंद हुआ था। आज भी गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी कंज्यूमर प्राइस इनफ्लेशन (CPI) डेटा के बाद अब निवेशकों की निगाहें आज आने वाले भारतीय सीपीआई डेटा पर है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
