Stocks to Watch: HDFC Bank और Vedanta समेत ये शेयर मचाएंगे धमाल, इंट्रा-डे में रहेगी तेज हलचल
Stocks to Watch: शुक्रवार को बुलिश ने अपनी पकड़ मजबूत की लेकिन एक बार फिर सोमवार को बेयर्स हावी हो गए। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 फिलहाल रिकॉर्ड हाई से करीब 6 फीसदी डाउनसाइड हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 384.55 प्वाइंट्स यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 81748.57 और निफ्टी 0.40% यानी 100.05 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24668.25 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज मार्केट की गिरावट के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले भी मार्केट पर बेयरेश का काफी दबाव दिखा था। हालांकि अमेरिकी मार्केट मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए हैं जिससे सपोर्ट मिल सकता है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 384.55 प्वाइंट्स यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 81748.57 और निफ्टी 0.40% यानी 100.05 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24668.25 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो दो लिस्टिंग्स के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
HDFC Bank
सेबी ने एचडीएफसी बैंक को एक एडमिनिस्ट्रेटिव वार्निंग लेटर जारी किया है। इसमें बैंक के सीनियर मैनेजमेंट एंप्लॉयी अरविंद कपूर के इस्तीफे को लेकर सेबी के लिस्टिंग रेगुलेशंस से जुड़े कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
Mindspace Business Parks REIT
माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स आरईआईटी में अबू धाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ब्लॉक डील्स के जरिए करीब 1,903 करोड़ रुपये में 9.2% हिस्सेदारी बेच सकती है। इस डील के लिए फ्लोर प्राइस ₹350 प्रति शेयर हो सकता है।
Gravita India
ग्रेविटा इंडिया का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू 16 दिसंबर को खुल गया। इसका फ्लोर प्राइस ₹2,206.49 प्रति शेयर है। सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक यह इश्यू करीब ₹750 करोड़ का हो सकता है जो बढ़ सकता है। इन फंड्स का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।
Rail Vikas Nigam
रेल विकास निगम को महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए ₹270 करोड़ का लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।
Texmaco Rail & Engineering
टेक्समाको रेल एंड इंजीनियरिंग को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी से ₹187.41 करोड़ के ट्रांसमिशन लाइनों के कंस्ट्रक्शन का टर्न्की ऑर्डर मिला है। यह काम 15 महीने में पूरा करना है।
Nitco
निटको को प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स से टाइल्स, मार्बल और मोजेक की सप्लाई के लिए ₹105.40 करोड़ मूल्य का एक नया ऑर्डर मिला है। इसके अलावा मौजूदा प्रोजेक्ट्स के हिसाब से कंपनी को जल्द ही ₹104 करोड़ का ऑर्डर मिलने के आसार दिख रहे हैं।
Varun Beverages
वरुण बेवरेजेज ने लूनारमेख टेक्नोलॉजीज में 39.93% हिस्सेदारी खरीद ली है, जिससे लूनारमेख वरुण बेवरेजेस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।
Vedanta
वेदांता के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹8.5 प्रति शेयर के चौथे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है।
Abbott India
श्रीधर कदांगोडे ने एबॉट इंडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है जो 26 फरवरी 2025 से प्रभावी होगा।
Hindustan Construction Company
हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू 16 दिसंबर को खुल गया। इसका फ्लोर प्राइस ₹45.27 प्रति शेयर है। CNBC-TV18 सूत्रों के अनुसार, इसका बेस इश्यू साइज ₹400 करोड़ है जिसे ₹600 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है।
Gabriel Pet Straps
गैब्रियल पेट स्ट्रैप्स के बोर्ड की 23 दिसंबर को बैठक है जिसमें विभिन्न तरीकों से फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा।
Indus Towers
इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) ने इंडस टावर्स के पक्ष में एक आदेश पारित किया है। इसके चलते देनदारियों में ₹3,500 करोड़ की गिरावट आएगी।
Everest Industries
प्रमोद नायर ने एवरेस्ट इंडस्ट्रीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है जो 10 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा।
RailTel Corporation of India
रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से ₹37.99 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।
Wipro
विप्रो ने अपनी सहायक कंपनियों के जरिए अप्लाइड वैल्यू टेक्नोलॉजीज इंक और इसकी सहयोगी अप्लाइड वैल्यू टेक्नोलॉजीज BV और अप्लाइड वैल्यू टेक्नोलॉजीज में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 4 करोड़ डॉलर में एक डेफिनिटिव समझौता किया है।
Hitech Corporation
हाइटेक कॉरपोरेशन के बोर्ड ने कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी (COO) के रूप में जसराज सिंह की नियुक्ति को 16 दिसंबर से प्रभावी रूप से मंजूरी दी है।
SRF
एलआईसी ने 13 दिसंबर को खुले बाजार में लेन-देन के जरिए एसआरएफ में 0.03% हिस्सेदारी खरीदी, जिससे इसकी हिस्सेदारी 4.97% से बढ़कर 5% हो गई है।
Hindustan Petroleum Corporation
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बोर्ड ने मुंबई रिफाइनरी में कंपनी के ल्यूब मोडर्नाइजेशन और बॉटम्स अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट से ल्यूब ऑयल बेस स्टॉक (LOBS) उत्पादन को मौजूदा 475 KTPA से बढ़ाकर 764 KTPA किया जाएगा। इसके अलावा बिटुमेन उत्पादन में लगभग 487 KTPA की वृद्धि होगी, और फ्यूल ऑयल को बिटुमेन में अपग्रेड किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹4,679 करोड़ है।
GMR Airports Infrastructure
नवंबर में यात्रियों की संख्या 14% बढ़कर 1.12 करोड़ हो गई, जिसमें घरेलू यात्री यातायात में 14.3% और अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात में 11.3% की वृद्धि हुई। विमानों की आवाजाही में 8% की वृद्धि हुई और नवंबर में यह संख्या 69,540 रही।
Allcargo Terminals
पिछले महीने नवंबर में ऑलकार्गो टर्मिनल्स के कंटेनर फ्रेट स्टेशन (CFS) वॉल्यूम में सालाना आधार पर 4% की गिरावट आई, लेकिन अक्टूबर महीने की तुलना में 1% की वृद्धि हुई।
Mawana Sugars
मवाना शुगर की यूपी में चल रही इकाइयां नंगलमल शुगर कॉम्प्लेक्स और मवाना शुगर वर्क्स से दिल्ली सरकार के एंटी-करप्शन ब्रांच ने कंपनी के एक एजेंट की तरफ से चीनी की खरीदारी से जुड़ी जानकारी मांगी है।
Religare Enterprises
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी केयर हेल्थ इंश्योरेंस को 30 अगस्त और 9 सितंबर 2021 के बीच निरीक्षण के आधार बीमा नियामक इरडा से एक एडवाइस लेटर और एक कारण बताओ नोटिस मिला है।
लिस्टिंग
जंगल कैम्प्स इंडिया और टॉस द क्वॉइन के शेयरों की आज मार्केट में लिस्टिंग है।
बल्क डील्स
Parsvnath Developers
द ट्रिम्फ फंड ने 22.5 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर पार्श्वनाथ डेवलपर्स में 2% हिस्सेदारी खरीदी। वहीं प्रमोटर नेहा जैन ने इसी भाव पर 0.91% हिस्सेदारी बेची है।
Euro Panel Products
द ट्रिम्फ फंड ने 188.81 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर यूरो पैनल प्रोडक्ट्स में 0.89% हिस्सेदारी खरीदी। वहीं चेतन रासिकलाल शाह ने 188.75 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर इतनी ही हिस्सेदारी बेची है।
Forcas Studio
कुबेर इन्वेस्टमेंट्स ने ₹85.18 प्रति शेयर के औसत भाव पर फोरकास में आधे प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी, जबकि लोटस वैल्यू फंड ने ₹85.02 प्रति शेयर के औसत भाव पर इतने ही शेयर बेचे हैं।
डिविडेंड और स्प्लिट की एक्स-डेट
आज स्टाइरेनिक्स परफॉरमेंस मैटेरियल्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो शिश इंडस्ट्रीज के स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट है।
F&O Ban
ग्रेन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, आरबीएल बैंक, सेल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।