Stock To Buy:आज इस बैंकिंग शेयर में दिखेगा एक्शन, डिवीज लैब भी लगाएगा तेजी की छलांग

अनुज सिंघल एसबीआई पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भी स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। और इसके लिए 980 रुपये का टारगेट दिया है। SBI, नोमुरा की टॉप पिक बना हुआ है। मध्यम अवधि में बैंकिंग सेक्टर को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बेहतर स्थिति में है। एसेट क्वॉलिटी पर बेहतर प्रदर्शन संभव है

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 9:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज फार्मा कंपनी के इस स्टॉक पर बुलिश हैं। उनका कहना है कि सिटी ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 6400 रुपये का टारगेट दिया है।

Buy To Stock: चीन की गिरावट भारतीय बाजारों में जोश भर सकती है। राहत पैकेज से निराश चीन के बाजार करीब 4 परसेंट लुढ़के है। हालांकि एशिया के दूसरे बाजारों में मजबूती देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी भी सपाट कारोबार कर रहा है। ऐसे में भारतीय बाजार की आज की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में कल तीनों फैक्टर्स पलट गए। फैक्टर 1: हरियाणा में BJP की अप्रत्याशित जीत। फैक्टर 2: चीन से अचानक मोह भंग हुआ। फैक्टर 3: क्रूड $81 से फिसलकर $79 तक आया, आज $77 के पास कारोबार कर रहा है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि अब बाजार की सिंपल स्ट्रैटेजी यह है कि लॉन्ग रहें, कल दिन के निचले स्तर का SL रखें।

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी आज का स्टार परफॉर्मर बन सकता है। आज पॉलिसी में हल्का सा भी कुछ पॉजिटिव आया तो बैंक निफ्टी भागेगा। बैंक निफ्टी में 1500-2000 प्वाइंट की तेजी बाकी है। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

फोकस में SBI (GREEN)


अनुज सिंघल एसबीआई पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भी स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। और इसके लिए 980 रुपये का टारगेट दिया है। SBI, नोमुरा की टॉप पिक बना हुआ है। मध्यम अवधि में बैंकिंग सेक्टर को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बेहतर स्थिति में है। एसेट क्वॉलिटी पर बेहतर प्रदर्शन संभव है। बैंक का दिक्कतों वाले सेगमेंट में एक्सपोजर कम, मजबूत रिटेल अंडरराइटिंग है। बड़े बैंकों में SBI का सबसे कम घरेलू LDR है। LCR, ECL, प्रोजेक्ट लोन पर हाल के ड्राफ्ट नियमों पर भी अच्छी स्थिति में है। अनुज सिंघल ने बताया कि MCLR-लिंक्ड लोन में SBI की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। बैंक का वैल्युएशन काफी आकर्षक है। बैंक 1x FY26F P/BV (6.7x P/E) पर ट्रेड कर रहा है। FY25-27F के दौरान 16-18% RoE और 14-15 लोन ग्रोथ संभव है।

फोकस में डिवीज लैब (GREEN)

अनुज फार्मा कंपनी के इस स्टॉक पर बुलिश हैं। उनका कहना है कि सिटी ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 6400 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी का सप्लाई चेन में रिस्क घटाने पर फोकस है। कंपनी ने GLP-1 APIs की सप्लाई सुनिश्चित की है। GLP-1 APIs से CY30E तक US$800m+ रेवेन्यू की उम्मीद है। कंपनी डाइवर्सिफाई करने पर फोकस कर रही है। FY26/27E EBITDA अनुमान से 3% और 12% ज्यादा है। GLP-1 बिक्री से अनुमान बढ़ा है। बियर केस में अगर GLP-1 से कोई बिक्री नहीं हुई तो टार्गेट 5100 है।

RBI Monetary Policy Meeting LIVE Updates: रिजर्व बैंक क्या लगातार 10वीं बार रेपो रेट में कोई कटौती नहीं करेगा! सुबह 10 बजे होगा फैसला

लिक्विडिटी को लेकर RBI की तरफ से कुछ भी पॉजिटिव आया तो बैंक निफ्टी में दिखेगी बड़ी रैली: अनुज सिंघल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।