बाजार में दूसरे दिन भी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब डेढ़ सौ प्वाइंट फिसलकर 24500 के करीब पहुंचा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
GMR एयरपोर्ट्स पर फोकस (GREEN)
नवंबर में पैसेंजर ट्रैफिक सालाना आधार पर 14% बढ़कर 1.12 करोड़ पर रहा। पिछले महीने के मुकाबले पैसेंजर ट्रैफिक ग्रोथ 5% पर रही। घरेलू पैसेंजर ट्रैफिक 14.3% बढ़ा जबकि इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक 11.3% बढ़ा है। एयरक्राफ्ट मूवमेंट 8% बढ़कर 69,540 पर आया है।
अनुज सिंघल ने कहा कि आज इस स्टॉक पर फोकस करना चाहिए। जैफरीज ने इंडिगो में खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कुछ महीनों में इंडिगो की एयरक्राफ्ट डिलिवरी बढ़ी है। वहीं एयर इंडिया की नई एयरक्राफ्ट डिलिवरी सुस्त हुई। 2025 में AI की एयरक्राफ्ट डिलिवरी और सुस्त होनी संभव है। ऐसे में नए एयरक्राफ्ट की सप्लाई सीमित रहेगी। इंडिगो और AI दोनों इंटरनेशनल रूट पर उड़ानें बढ़ाएंगी। एयरलाइंस इंडस्ट्री में सुधार, कॉस्ट सामान्य हो रही है। इंडिगो को नए डिजिटल इनिशिएटिव का फायदा मिलेगा।
फार्मा सेक्टर पर जैफरीज की रिपोर्ट आई है। अनुज सिंघल ने बताया कि नए प्रोडक्ट लॉन्च से अमेरिका में मार्केट शेयर बढ़ने लगा। Mirabegron दवा के मार्केट शेयर में बढ़त देखने को मिलेगी। टेक्निकल चार्ट पर 20 WEMA के अहम सपोर्ट पर है।
फोकस में कोरोमंडल (GREEN)
कोरोमंडल पर एक्सिस कैपिटल की बुलिश रिपोर्ट आई है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक पर खरीदारी की राय कायम रखी है और टार्गेट `1800 से बढ़ाकर `1950 रुपये किया है। एनालिस्ट मीट में ग्रोथ का मजबूत रोडमैप पेश किया। FY28 तक फर्टिलाइजर EBITDA/टन ग्रोथ 40% संभव है। बिना सब्सिडी वाले नए प्रोडेक्ट में मजबूत ग्रोथ संभव है। ऊंचे फर्टिलाइजर मार्जिन से FY27 में EPS अनुमान 5% बढ़ाया है।
अनुज सिंघल ने कहा कि कैपिटल गुड्स सेक्टर और शेयर दोनों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। लगातार 5वें हफ्ते तेजी का मूड नजर आ रहा है। 50 WMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी दिखी। शेयर 20 WEMA के भी पार निकलने में कामयाब रहा। कल तीन गुना से ज्यादा की डिलिवरी खरीदारी हुई है। वायदा में दूसरे दिन भी शॉर्ट कवरिंग देखने को मिले।
अनुज सिंघल के मुताबिक रियल्टी सेक्टर में जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। शेयर में कल अच्छा प्राइस एक्शन दिखा। लगातार 5वें हफ्ते तेजी का मूड नजर आ रहा है। 50 WMA और 20 WEMA पर अच्छी खरीदारी हो रही है । कल तीन गुना से ज्यादा डिलिवरी वॉल्यूम दिखा। एक महीने की ऊंचाई पर भाव पहुंचा है। वायदा में दूसरे दिन लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिले है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।