Stock To Invest: रियल्टी सेक्टर के इस स्टॉक में दिखेगी तेजी, निवेश कर कमाए मुनाफा

अनुज सिंघल ने कहा कि रियल्टी शेयरों में फ्रेश बाईंग की शुरुआत हुई है। 200 DMA से अच्छा बाउंसबैक दिया है। स्टॉक ने एक ही कैंडल में 20, 50 और 100 DMA पार किया है।

अपडेटेड Sep 16, 2024 पर 11:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दीपक शेनॉय ने कहा कि Nifty 50 का प्राइस-टू-अर्निंग्स (PE) रेशियो उसके लॉन्ग टर्म औसत के करीब है।

बाजार में बुल्स का जोश हाई है। नए शिखर पर निफ्टी, सेंसेक्स और मिडकैप पहुंचे है। पावर, रियल्टी, बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त दिखा रहे है। जबकि एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आउटपरफॉर्म कर रहा हैं। NTPC, L&T, Bajaj Finance, Axis Bank और Tata Steel सेंसेक्स के टॉप गेनर हैं। वहीं HUL, Nestle India, Asian Paints, TCS और Infosys टॉप लूजर हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल को हीरो मोटोकॉर्प और एलएंडटी फाइनेंस का शेयर पसंद आ रहा है।

DLF

अनुज सिंघल ने कहा कि रियल्टी शेयरों में फ्रेश बाईंग की शुरुआत हुई है। 200 DMA से अच्छा बाउंसबैक दिया है। स्टॉक ने एक ही कैंडल में 20, 50 और 100 DMA पार किया है। अनुज का कहना है कि स्टॉक में शुक्रवार को करीब तीन गुना डिलिवरी खरीदारी हुई। एक महीने की ऊंचाई पर भाव पहुंचा है। वायदा में दूसरे दिन शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।


BHARAT FORGE

अनुज को भारत फोर्ज का शेयर काफी पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। 100 DMA के सपोर्ट से अच्छा रिवर्सल मिला है। एक ही कैंडल में 20 और 50 DMA पार निकला है। शु्क्रवार को करीब 5 गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। वायदा में मजबूत लॉन्ग बने है।

इस बीच ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारत फोर्ज पर न्यूट्रल कॉल दी है। नोमुरा ने शेयर पर 1789 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि FY30 तक डिफेंस शेयरों में 25% की बढ़त की संभावना है। ग्लोबल CVs में सिक्लिक सुस्ती की भरपाई डिफेंस और इंडस्ट्रियल सेगमेंट से संभव है। डिफेंस एक्सपोर्ट्स के ऑर्डर्स से आगे तेजी की उम्मीद है। एयरोस्पेस में ट्रैक्शन बढ़ने और नॉन-ऑटो सेगमेंट में ग्रोथ से भी फायदा होगा।

Stock Picks: सोने के कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से दौड़ेगे ये गोल्ड फाइनेंस शेयर, मैक्रोटेक, LIC हाउसिंग सहित इन शेयरों पर भी रखें फोकस

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।