Get App

Stock views: इस समय बाजार निवेश के मौके, बैंकों से निकल कर IT शेयरों में करें निवेश -सुशील केडिया

आईटी शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि आईटी में तेजी आ सकती है। इंफोसिस यहां से नया हाई लगा सकता है। यहां से रिलायंस और ओएनजीसी जैसे लार्जकैप स्टॉक 50-70 फीसदी तक भाग सकते हैं। सेल और एनएमडीसी जैसे शेयर भी यहां से तीन गुना हो सकते हैं। सुशील का कहना है कि डायगोनॉस्टिक की सारी की सारी कंपनियां यहां से 70-80 फीसदी तक बढ़ सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 1:15 PM
Stock views: इस समय बाजार निवेश के मौके, बैंकों से निकल कर IT शेयरों में करें निवेश -सुशील केडिया
मेटल शेयरों पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि मेटल शेयरों में जो भी होना था वह हो चुका। ये स्टॉक यहां से धोखा देंगे

Market outlook : बाजार में लगातार सातवें दिन बुल्स की पार्टी जारी है। NBFCs शेयरों में रौनक है। बजाज फाइनेंस नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। इंफोसिस और TCS खूब भागे हैं ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर बात करते हुए केडियानॉमिक्स से सुशील केडिया ने कहा कि IT शेयरों में आगे खरीदारी बढ़ने के संकेत हैं। यहां से इंडेक्स को नजरअंदाज करते हुए आईटी शेयरों में खरीदारी की सलाह है। निफ्टी में 22000 को आसपास बॉटम बन चुका है। हालांकि बैंकों में आगे करेक्शन दिख सकता है। कोटक बैंक 1500 के नीचे जा सकता है। बैंकिंग शेयरों में कोई करेक्शन आने पर सरकारी बैंकों में खरीदारी करनी चाहिए।

आईटी शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि आईटी में तेजी आ सकती है। इंफोसिस यहां से नया हाई लगा सकता है। यहां से रिलायंस और ओएनजीसी जैसे लार्जकैप स्टॉक 50-70 फीसदी तक भाग सकते हैं। सेल और एनएमडीसी जैसे शेयर भी यहां से तीन गुना हो सकते हैं। सुशील का कहना है कि डायगोनॉस्टिक की सारी की सारी कंपनियां यहां से 70-80 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। इस समय बाजार निवेश के मौके हैं। बैंकों से निकल कर आईटी शेयरों में निवेश करिए। सट्टा करने का मौका बाद में मिलेगा।

Market today : बाजार में लगातार 7वें दिन तेजी, सेंसेक्स 750 अंक भागा, आईटी शेयरों में उछाल से निफ्टी 23850 के पार

मेटल शेयरों पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि मेटल शेयरों में जो भी होना था वह हो चुका। ये स्टॉक यहां से धोखा देंगे। मेटल में मुनाफावसूली की रणनीति रखनी चाहिए। फाइनेंशियल शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं है। उन्होनें आगे कहा कि बाजार में सेक्टर रोटेशन चलता रहेगा। अब तब बैंक और मेटल शेयर ठंडे होंगे तभी आईटी को मौका मिलेगा। इंडसइंड बैंक की बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि जब तक ये शेयर 706 रुपए के नीचे बना हुआ है। इसमें कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। जिस दिन ये शेयर 706 रुपए के ऊपर चला जाएगा, इसमें तेजी का रुझान शुरू हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें