Stocks in Action : बाजार में तेजी कायम है। फिलहाल सेंसेक्स 1,268.90 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 78,116.47 पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी 385.20 अंक या 1.62 प्रतिशत बढ़कर 24,227.85 के आसपास कारोबार कर रहा है। लगभग 3195 शेयरों में बढ़त और 406 शेयरों में गिरावट आई है। 154 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो US और ईरान में बातचीत फिर शुरू होने की उम्मीद से US बाजार दौड़े हैं। ट्रंप ने कहा है कि US और ईरान में बातचीत अगले 2 दिनों में शुरू हो सकती है। 7 अप्रैल के सीजफायर ऐलान के बाद लड़ाई लगभग रुक गई है।
