Stocks in Focus: दो इंजीनियरिंग कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर, फोकस में रहेंगे स्टॉक्स

Stocks in Focus: दो इंजीनियरिंग कंपनियां बड़े ऑर्डर मिलने के बाद चर्चा में हैं। एक कंपनी को ऑयल और गैस सेक्टर से ₹920 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। दूसरी को ₹115.9 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है। निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स पर रहेगी।

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 7:24 PM
Story continues below Advertisement
Vascon Engineers का शेयर बुधवार को 1.24% गिरकर ₹34.16 पर बंद हुआ।

Stocks in Focus: शेयर बाजार में बुधवार को दो इंजीनियरिंग कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आईं। एक कंपनी को ऑयल और गैस सेक्टर से जुड़ा करीब ₹920 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। वहीं दूसरी कंपनी को ₹115.9 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हासिल हुआ है। ऐसे में इन कंपनियों के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Omnitech Engineering

इंजीनियरिंग कंपनी Omnitech Engineering Limited को Weatherford Products GmbH से करीब 920 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है। यह ऑर्डर मास्टर परचेज एग्रीमेंट (MPA) के तहत मिला है। MPA एक तरह का लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट फ्रेमवर्क होता है। इसमें दो कंपनियां पहले से खरीद-फरोख्त की बुनियादी शर्तों पर सहमत हो जाती हैं। बाद में इन्हीं शर्तों के आधार पर अलग-अलग ऑर्डर दिए जाते हैं।


Omnitech Engineering इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह जो मुख्य रूप से ऑयल और गैस, ऊर्जा और औद्योगिक सेक्टर के लिए प्रिसीजन मशीनिंग कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट बनाती है। कंपनी खास तौर पर ड्रिलिंग, प्रोडक्शन और ऑयलफील्ड सर्विसेज में इस्तेमाल होने वाले हाई प्रिसीजन पार्ट्स बनाती है। यह कई ग्लोबल ऑयलफील्ड सर्विस कंपनियों को सप्लाई करती है।

बुधवार को Omnitech Engineering का शेयर NSE पर 7.29 प्रतिशत बढ़कर 207.01 रुपये पर बंद हुआ। यह कंपनी IPO लाकर 5 मार्च को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। कंपनी का शेयर ₹202 पर लिस्ट हुआ, जो IPO प्राइस बैंड ₹216-₹227 के मुकाबले करीब 11 प्रतिशत डिस्काउंट पर था। यह ₹583 करोड़ का IPO था।

Vascon Engineers

एक और इंजीनियरिंग कंपनी Vascon Engineers Ltd को अहमदाबाद नगर निगम से ₹115.9 करोड़ (GST को छोड़कर) का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर शहर के South West Zone में Lotus Park विकसित करने के लिए दिया गया है। Vascon Engineers के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मॉडल पर पूरा किया जाएगा। इसे वर्क ऑर्डर जारी होने की तारीख से 24 महीने के भीतर पूरा करना होगा।

Vascon Engineers इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। यह रियल एस्टेट डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। कंपनी इंडस्ट्रियल, कमर्शियल, रेजिडेंशियल और सरकारी प्रोजेक्ट्स के निर्माण में शामिल है। यह अस्पताल, आईटी पार्क, मॉल, वेयरहाउस और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे प्रोजेक्ट्स डेवलप करती है।

Vascon Engineers का शेयर बुधवार को 1.24% गिरकर ₹34.16 पर बंद हुआ। 1 महीने में 18.71% टूटा है। पिछले 6 महीनों में यह स्टॉक करीब 38.7% गिर चुका है। इसका मार्केट कैप 781 करोड़ रुपये है।

Nuvama Report: AI से IT सेक्टर के वजूद को खतरा नहीं! टॉप 10 कंपनियों पर दी Buy रेटिंग; 89% तक तेजी की गुंजाइश

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।