Ksolves India Stock Split: आईटी सेक्टर की कंपनी केसॉल्व्स इंडिया अपने शेयरों को दो छोटे टुकड़ों में विभाजित यानी स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। कंपनी ने शुक्रवार 20 दिसंबर को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ने कंपनी के मौजूदा इक्विटी शेयरों के विभाजन को मंजूरी दे दी है। यह विभाजन 1:2 के अनुपात में किया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी अपने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को 5 रुपये के फेस वैल्यू दो शेयरों में बांटेगी।
