Get App

71 करोड़ रुपये की कंपनी को योगी सरकार से मिला ₹111 करोड़ का ऑर्डर, स्टॉक पर दिखेगा असर?

वी विन लिमिटेड (We Win Limited) ने सोमवार 18 दिसंबर को बताया कि उसे उत्तर प्रदेश सरकार की एक एजेंसी से करीब 111 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है। यह एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन महज 71 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट की अवधि 4 साल है, जिसमें 2 साल का सेवा विस्तार संभव है। ऑर्डर की कुल लागत 110.61 करोड़ रुपये है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 18, 2023 पर 11:16 PM
71 करोड़ रुपये की कंपनी को योगी सरकार से मिला ₹111 करोड़ का ऑर्डर, स्टॉक पर दिखेगा असर?
We Win Shares: पिछले 6 महीने में इसने निवेशकों को 84.32% का रिटर्न दिया है

वी विन लिमिटेड (We Win Limited) ने सोमवार 18 दिसंबर को बताया कि उसे उत्तर प्रदेश सरकार की एक एजेंसी से करीब 111 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है। यह एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन महज 71 करोड़ रुपये है। वी विन लिमिटेड ने बताया कि उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPDESCO) ने राज्य में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को लगाने और उसे चलाने के लिए उसे चुना है। इस प्रोजेक्ट की अवधि 4 साल है, जिसमें 2 साल का सेवा विस्तार संभव है। ऑर्डर की कुल लागत 110.61 करोड़ रुपये है।

इससे पहले सोमवार को वी विन लिमिटेड के शेयर एनएसई पर 1.76% गिरकर 69.95 रुपये के भाव पर बंद हुए।

इससे पहले कंपनी ने उत्तराखंड सरकार से एक ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी। वी विन लिमिटेड ने बताया कि उसे उत्तराखंड की स्टेट हेल्थ अथॉरिटी ने कॉल सेंटर चलाने के लिए कंपनी का चयन किया है। यह प्रोजेक्ट दो साल के लिए है। ऑर्डर का साइज 2.14 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें