मामाअर्थ और डर्मा कंपनी ब्रांड की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 6 अक्टूबर का दिन बेहद अच्छा रहा। शेयर पिछले बंद भाव से 11.5 प्रतिशत तक चढ़ा। BSE पर कीमत 492.90 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 478.30 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में बिजनेस कैसा रह सकता है, इस पर अपडेट जारी किया है।
