Credit Cards

Stocks of the day: आज इन शेयरों ने बाजार में मचाई खलबली, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

Stocks in news:IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा उछला आया है। बिड़लासॉफ्ट 3 फीसदी की रफ्तार के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। खबरों के चलते आज जाइडस लाइफ का शेयर फोकस में बना हुआ है। जाइडस लाइफ की स्टर्लिंग बायोटेक में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी है

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 1:47 PM
Story continues below Advertisement
ONGC ने KG-DWN-98/2 के 5वें ब्लॉक से उत्पादन शुरू कर दिया है। कृष्णा नदी के क्लस्टर-2 में डीपवाटर में उत्पादन शुरू हुआ है। नए ब्लॉक से तेल के साथ नेचुरल गैस का उत्पादन बढ़ेगा

Buzzing stocks : सितंबर में रेट कट पर फेड के साफ संकेत से भारतीय बाजार जोश में दिख रहे हैं। निफ्टी 25000 के पार पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में भी रौनक है। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी तेजी है। IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा उछला आया है। बिड़लासॉफ्ट 3 फीसदी की रफ्तार के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही परसिस्टेंट, कोफोर्ज और विप्रो भी 2 से 3 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। एनएसई ने निफ्टी इंडेक्स में बदलाव का एलान किया बै। निफ्टी BEL और ट्रेंट अब निफ्टी में शामिल होंगे। जबकि डिवीज लैब्स और LTI माइंडट्री निफ्टी से बाहर जाएंगे। निफ्टी में बदलाव से जुड़े सभी शेयरों में रौनक है। दिग्गज निवेशक रमेश दमानी की एंट्री से NIIT में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। आज इस शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। रमेश दमानी ने ब्लॉक डील के जरिये कंपनी में करीब 8 लाख शेयर खरीदे हैं।

जायडस लाइफ करीब 5 फीसदी टूटा

खबरों के चलते आज जाइडस लाइफ का शेयर फोकस में बना हुआ है। जाइडस लाइफ की स्टर्लिंग बायोटेक में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी है। बाजार को ये खबर पसंद नहीं आई है। जिसके चलते जाइडस लाइफ साइंसेज 58.15 रुपए यानी 4.93 फीसदी की गिरावट के साथ 1120 रुपए के आसपास दिख रहा है। इसके अलावा कंपनी को Teva को Asacol HD के जेनरिक वर्जन के लिए US FDA से मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल अल्सेरेटिव कोलाइटिस के इलाज के लिए किया जाता है। इस पॉजिटिव खबर का भी कंपनी के शेयरों पर कोई असर नहीं दिखा है।


स्टर्लिंग बायोटेक में 50% हिस्सा खरीदेगी जायडस लाइफ

जायडस लाइफ स्टर्लिंग बायोटेक में 50 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। कंपनी ये खरीदारी अपनी सब्सिडियरी जायडस एनिमल हेल्थ के जरिए करेगी। ये हिस्सा परफेक्ट डे इंक (Perfect Day Inc) से खरीदा जाएगा। ये डील 550 करोड़ में होने का अनुमान है। डील के लिए होने वाला भुगतान कैश और डेट के जरिए होगा। इस डील से कंपनी फर्मन्टेशन बेस्ड प्रोटीन के कारोबार में उतरेगी। कंपनी फार्मा जिलेटिन (Gelatine), डी-कैल्शियम फॉस्फेट और API का कारोबार करेगी। स्टर्लिंग बायोटेक के गुजरात में 2 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इस ट्रांजैक्शन के बाद स्टर्लिंग बायोटेक 50-50 फीसदी हिस्सेदारी वाली JV बन जाएगी।

जैफरीज का कहना है कि जाइडस के रेवेन्यू में Asacol HD का 3-4 फीसदी हिस्सा है। जाइडस के वित्त वर्ष 2024 के EBITDA में Asacol HD का 8-10 फीसदी हिस्सा है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में Asacol का कंपनी के रेवेन्यून/EBITDA में योगदान 1/3 फीसदी घट सकता है। ब्रोकरेज फर्म सिटी भी जायडस लाइफ को लेकर बियरिश मूड में हैं। CITI ने ZYDUS LIFE को 'Sell' कॉल देते हुए 890 रुपए का लक्ष्य दिया है।

टाटा टेक भी एक्शन में

टाटा टेक भी एक्शन में दिख रहा है। टाटा टेक में Alpha TC होल्डिंग्स ने ब्लॉक डील के जरिए 2.4 फीसदी हिस्सेदारी 1,013.9 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेची है। फिलहाल टाट टेक के शेयर एनएसई पर 20 रुपए यानी 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 1056 रुपए पर दिख रहे हैं। आज का इसका दिन का हाई 1,064.90 रुपए हैं।

Multibagger stocks : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह के पसंदीदा ये स्टॉक इस हफ्ते करा सकते हैं बंपर कमाई

फोकस में ONGC

ONGC ने KG-DWN-98/2 के 5वें ब्लॉक से उत्पादन शुरू कर दिया है। कृष्णा नदी के क्लस्टर-2 में डीपवाटर में उत्पादन शुरू हुआ है। नए ब्लॉक से तेल के साथ नेचुरल गैस का उत्पादन बढ़ेगा। नेचुरल गैस का उत्पादन बढ़कर 1.5 mmscmd हो सकता है। इस खबर के चलते आज ये शेयर फोकस में है। फिलहाल एनएसई पर ओएनजीसी का शेयर 9.30 रुपए यानी 2.92 फीसदी की तेजी के साथ 328 रुपए के आसपास दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।