Get App

Stocks on Broker's Radar: भारती एयरटेल, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, अम्बर एंटरप्राइजेज पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

AMBER ENTERPRISES पर यूबीएस ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4,075 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनको लगता है कि आगे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट में अच्छी डिमांड रहेगी। कंपनी के प्रोडक्ट्स की अच्छी डिमांड की उम्मीद है क्योंकि बढ़ती हीटवेव से एसी की डिमांड को सपोर्ट मिलेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 15, 2023 पर 10:10 AM
Stocks on Broker's Radar: भारती एयरटेल, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, अम्बर एंटरप्राइजेज पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Stocks on Broker's Radar: भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL), डिक्सन टेक्नोलॉजीज (DIXON TECHNOLOGIES), अंबर एंटरप्राइजेज (AMBER ENTERPRISE) के शेयर आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर आ गये हैं। भारती एयरटेल पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग दी है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर यूबीएन खरीदारी की रेटिंग दी है। वहीं अंबर एंटरप्राइज पर यूबीएस ने बुलिश नजरिया अपनाया है। सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों के लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे उनको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। जानते हैं किसने किस स्टॉक पर कितना दिया टारगेट प्राइस

मॉर्गन स्टैनली ने भारती एयरटेल पर रेटिंग घटा दी है। ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग घटाकर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1015 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मजबूत ट्रेलिंग परफॉर्मेंस के बाद इसका वैल्यूएशन फुल है। अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है कि बुल केस प्लेआउट हो सकता है। कुल मिलाकर इस कीमत पर इसमें संतुलित रिस्क रिवार्ड दिख रहा है। स्टॉक को 800 रुपये के भाव के नीचे एक्युमुलेट करना चाहिए।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें