Stocks On Broker's Radar: आज बाजार में फोकस में HDFC बैंक का शेयर फोकस में रहेगा। बैंक नें डिपॉजिट दरों में 0.25% की कटौती की है। जून 2020 के बाद पहली बार डिपॉजिट दरें घटाई हैं। इससे 50 लाख रुपये तक डिपॉजिट दर घटकर 2.75% हुई। वहीं 50 लाख से ज्यादा पर डिपॉजिट दर घटकर 3.25% हुई। गोल्डमैन सैक्स ने इस पर बुलिश नजरिया पेश किया है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज के रडार पर इंडिगो, अजंता फार्मा और एलएंडटी के स्टॉक्स आ गये हैं। अजंता फार्मा और इंडिगो पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय दी है जबकि एलएंडटी पर उनका होल्ड नजरिया है। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने किस स्टॉक्स पर कौन सी रेटिंग दी और क्या टारगेट प्राइस तय किया।
GOLDMAN SACHS ON HDFC BANK
गोल्डमैन सैक्स ने एचडीएफसी पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 2087 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर 0.25% घटाकर 2.75% किया। बैंक ने 50 लाख से कम डिपॉजिट पर ब्याज दर घटाकर 2.75% किया। बैंक ने जून 2020 के बाद पहली बार सेविंग पर ब्याज घटाया है। RBI के रेपो रेट में 0.25% कटौती के बाद बैंक ने दर घटाया है। ब्याज दर में कटौती से मार्जिन पर दबाव कम हो सकता है।
मोतीलाल ओसवाल ने इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन पर राय देते हुए कहा कि क्रूड में नरमी और घरेलू डिमांड से तेजी से फायदा संभव है। FY25-27 में EBITDA/मुनाफे में सालाना 28%/38% ग्रोथ संभव है। घरेलू एविएशन सेक्टर की ग्रोथ का फायदा मिल सकता है। कंपनी की रणनीतिक फैसलों से मुनाफे में बढ़त मुमकिन है। इस पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 6550 रुपये तय किया है।
JEFFERIES ON AJANTA PHARMA
जेफरीज ने अजंता फार्मा पर खरीदारी के नजरिये से कवरेज शुरू किया है। इस पर 2850 रुपये का लक्ष्य दिया है। उनका कहना है कि ब्रान्डेड जेनेरिक का रेवेन्यू में 70% योगदान दिया है। भारत, एशिया और अफ्रीका के ब्रान्डेड जेनेरिक मार्केट में कंपनी की मौजूदगी है। FY25-27 के दौरान मुनाफे में सालाना 19% की ग्रोथ संभव है। जियोग्राफिकल मिक्स मजबूत, रणनीति/एग्जीक्यूशन पर फोकस दिख सकता है। लगातार डबल डिजिट ग्रोथ बरकरार, फ्री कैश फ्लो मजबूत है
एचएसबीसी ने एलएंडटी पर राय देते हुए कहा कि कंपनी द्वारा Q4 में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। FY26 में ऑर्डर इनफ्लो में 7–10% की ग्रोथ का ग्राइडेंस दिया है। FY26 में रेवेन्यू में 15% की ग्रोथ का ग्राइडेंस दिया है। FY26 में P&M के मार्जिन में 30–40bps बढ़ोतरी का ग्राइडेंस दिया है। FY27 के P/E के 19 के मल्टीपल पर शेयर में ट्रेडिंग हो रही है। ब्रोकरेज ने इस पर होल्ड रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 3600 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)