Get App

Stocks On Broker's Radar: एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, अजंता फार्मा और एलएंडटी के स्टॉक्स आज ब्रोकरेज के रडार पर

HDFC Bank पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की राय देकर इसका टारगेट 2087 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर 0.25% घटाकर 2.75% किया। बैंक ने 50 लाख से कम डिपॉजिट पर ब्याज दर घटाकर 2.75% किया। RBI के रेपो रेट में 0.25% कटौती के बाद बैंक ने दर घटाया है। ब्याज दर में कटौती से मार्जिन पर दबाव कम हो सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 9:20 AM
Stocks On Broker's Radar: एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, अजंता फार्मा और एलएंडटी के स्टॉक्स आज ब्रोकरेज के रडार पर
Ajanta Pharma जेफरीज ने खरीदारी के नजरिये से कवरेज शुरू किया है और इस स्टॉक पर 2850 रुपये का लक्ष्य दिया है

Stocks On Broker's Radar: आज बाजार में फोकस में HDFC बैंक का शेयर फोकस में रहेगा। बैंक नें डिपॉजिट दरों में 0.25% की कटौती की है। जून 2020 के बाद पहली बार डिपॉजिट दरें घटाई हैं। इससे 50 लाख रुपये तक डिपॉजिट दर घटकर 2.75% हुई। वहीं 50 लाख से ज्यादा पर डिपॉजिट दर घटकर 3.25% हुई। गोल्डमैन सैक्स ने इस पर बुलिश नजरिया पेश किया है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज के रडार पर इंडिगो, अजंता फार्मा और एलएंडटी के स्टॉक्स आ गये हैं। अजंता फार्मा और इंडिगो पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय दी है जबकि एलएंडटी पर उनका होल्ड नजरिया है। जानते हैं किस ब्रोकरेज ने किस स्टॉक्स पर कौन सी रेटिंग दी और क्या टारगेट प्राइस तय किया।

GOLDMAN SACHS ON HDFC BANK

गोल्डमैन सैक्स ने एचडीएफसी पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 2087 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर 0.25% घटाकर 2.75% किया। बैंक ने 50 लाख से कम डिपॉजिट पर ब्याज दर घटाकर 2.75% किया। बैंक ने जून 2020 के बाद पहली बार सेविंग पर ब्याज घटाया है। RBI के रेपो रेट में 0.25% कटौती के बाद बैंक ने दर घटाया है। ब्याज दर में कटौती से मार्जिन पर दबाव कम हो सकता है।

MOSL ON INTERGLOBE AVIATION

मोतीलाल ओसवाल ने इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन पर राय देते हुए कहा कि क्रूड में नरमी और घरेलू डिमांड से तेजी से फायदा संभव है। FY25-27 में EBITDA/मुनाफे में सालाना 28%/38% ग्रोथ संभव है। घरेलू एविएशन सेक्टर की ग्रोथ का फायदा मिल सकता है। कंपनी की रणनीतिक फैसलों से मुनाफे में बढ़त मुमकिन है। इस पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 6550 रुपये तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें